नाहन में कल रथ पर निकलेंगे भगवान जगन्नाथ
रविवार को उत्तर भारत के प्राचीन एवं प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर से नाहन शहर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में भगवान जगन्नाथ माता सुभद्रा व भगवान बलदेव के साथ रथ पर आरुढ़ होकर शहर का भ्रमण करेंगे। रथयात्रा के लिए मंदिर कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यहां पर हिदू धर्म सहित अन्य धर्म के लोगों द्वारा भी भगवान की यात्रा का स्वागत करने के लिए तैयारियां की गई हैं। शनिवार को संत समाज द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। शनिवार मधुबन ऋषिकेष से परमानंद महाराज नाहन पहुंचेगे। उनके ही सानिध्य में रथ यात्रा निकाली जाएगी। श्रीचैतन्य गौडीय मठ चंडीगढ़ व वृंदावन के भक्तों द्वारा भगवान जगन्नाथ का भजन-कीर्तन किया गया।
जागरण संवाददाता, नाहन : रविवार को उत्तर भारत के प्राचीन एवं प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर से नाहन शहर में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा व भगवान बलदेव के साथ रथ पर सवार होकर शहर का भ्रमण करेंगे। रथयात्रा के लिए मंदिर कमेटी ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को संत समाज द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी। नाहन में स्थित भगवान जगन्नाथ का उत्तर भारत में एकमात्र प्रचीन प्रचीन मंदिर है। मंदिर की स्थापना रियासतकाल में 1681 ईस्वी में राजा बुध प्रकाश ने की गई थी। शोभायात्रा रविवार को पालकी में ऐतिहासिक चौगान मैदान तक निकाली जाएगी। पालकी यात्रा बड़ा चौक स्थित मंदिर से शुरु होकर हिदू आश्रम व नया बाजार स्थित रियासतकाली कालीस्थान मंदिर होते हुए चौगान में पहुंचेगी। रथ यात्रा के शुभारंभ मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिदल, जिला प्रशासन के अलावा विभिन्न मठ के साधू-संत मौजूद रहेंगे।