अब माइनाबाग में नहीं उतरेगा सीएम का उड़न खटोला
अंतर्राष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेले के समापन अवसर पर मंगलवार को पहुंच रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का उडऩ खटोला अब श्रीरेणुकाजी के विधायक विनय कुमार के घर माईनाबाग में नहीं उतरेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का चौपर अब मंगलवार को भाजपा द्वारा तैयार नवनिर्मित हेलीपैड बिरला पंचायत के चोंरी की धार में उतरेगा। चोंरी की धार हेलीपैड पर सुबह 930 बजे हेलीकॉप्टर की लैंडिग की जाएगी। उसके बाद 1225 पर मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से वहां पर उतरकर श्रीरेणुकाजी मेले के समापन के अवसर पर जाएंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री श्रीरेणुकाजी से 1
राजन पुंडीर, नाहन
अंतरराष्ट्रीय श्रीरेणुकाजी मेले के समापन पर मंगलवार को पहुंच रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का उड़न खटोला अब कांग्रेस विधायक विनय कुमार के घर के पास माइनाबाग में नहीं उतरेगा। इसे मंगलवार को नवनिर्मित चोंरी की धार हेलीपैड में उतरा जाएगा। यहां सुबह 9:30 बजे लैंडिग होगी। 12:25 बजे मुख्यमंत्री श्रीरेणुकाजी मेले के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले श्रीरेणुकाजी से 18 किलोमीटर दूर माइनाबाग हेलीपैड पर ही मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरता रहा है। पांच वर्ष पहले तात्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के हेलीकॉप्टर को नया पायलट गिरी नदी के तट पर बने हेलीपैड की जगह नदी के किनारे बिजली की तारों के समीप ले गया था। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। किसी तरह प्रशासन ने पायलट को लाल कपड़ा दिखा कर रोका गया। इसके बाद से सभी हेलीकॉप्टर की लैंडिंग माइनाबाग हेलीपैड में होने लगी।
चोंरी की धार हेलीपैड के लिए सरकार ने दस लाख की राशि जारी की थी। सोमवार को इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया। सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यलय से जारी सीएम टूर प्रोग्राम में माइनाबाग हेलीपैड पर ही चौपर की लैंडिंग होनी थी। दोपहर बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के आग्रह पर सीएम के चौपर की लैंडिग का स्थान चोंरी की धार किया गया। यहां से श्रीरेणुकाजी की दूरी मात्र आठ किलोमीटर की होगी। इस संदर्भ में जिला मार्केटिंग बोर्ड के जिला अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के काफिले को माइनाबाग से श्रीरेणुकाजी आने के लिए नाहन-हरिपुरधार व सतौन मार्ग को बंद करना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा।
योगी ने भी दिया था इस हेलीपैड का सुझाव
मई में लोकसभा चुनाव के दौरान लखनऊ से श्रीरेणुकाजी चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भाजपा नेताओं को श्रीरेणुकाजी के नजदीक हेलीपैड बनाने का निर्देश दिया था। योगी ने कहा था कि श्रीरेणुकाजी से माइनाबाग हेलीपैड की दूरी बहुत है।