Move to Jagran APP

सराहां दौरे से पहले सीएम की घोषणाएं हो गई वायरल

जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में पार्टी की अंतर कलह खुलकर सामने आ रही है। जिसका कारण 1 सितंबर को सराहां में होने वाले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का दौरा व उस दौरान होने वाली घोषणाएं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा जो घोषणाएं 1 सितंबर को की जानी है उसकी प्रतिलिपि भाजपा के कार्यकर्ताओं व जिला सिरमौर में पहले ही वायरल हो गई। जिसके चलते पच्छाद भाजपा में क्षेत्रवाद की राजनीति हावी हो गई। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र गिरीआर व गिरीपार क्षेत्रों में बंटा हुआ है। गिरीआर क्षेत्र में पच्छाद तहसील व गिरीपार क्षेत्र में राजगढ़ तहसील का क्षेत्र आता है। आगामी 1 सितंबर के दौरे में की जानी है वह घोषणाएं 2017 के विधानसभा

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Aug 2019 07:02 PM (IST)Updated: Wed, 28 Aug 2019 08:25 AM (IST)
सराहां दौरे से पहले सीएम की घोषणाएं हो गई वायरल

राजन पुंडीर, नाहन

loksabha election banner

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की अंतर्कलह सामने आ रही है। पहली सितंबर को होने वाले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सराहां दौरे से पहले ही वहां होने वाली घोषणाओं की प्रतिलिपि वायरल हो गई है। इससे पच्छाद भाजपा में क्षेत्रवाद की राजनीति हावी हो गई। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र गिरीआर व गिरीपार क्षेत्रों में बंटा है। गिरीआर क्षेत्र में पच्छाद तहसील व गिरीपार क्षेत्र में राजगढ़ तहसील का क्षेत्र है। दौरे में होने वाली घोषणाएं 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के दृष्टि पत्र की है।

पिछले दिनों जामुन की सेर में एक कार्यक्रम में राजगढ़ के चार दर्जन पंचायत प्रतिनिधियों से सांसद सुरेश कश्यप व राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी द्वारा अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा था। इसी का नतीजा रहा कि शुक्रवार को राजगढ़ में सांसद सुरेश कश्यप को कार्यकर्ताओं का रोष झेलना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने सांसद पर राजगढ़ क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया। पच्छाद भाजपा में एक धड़ा पहले ही सुरेश कश्यप व बलदेव से नाराज है। अब भाजपा की अंतर्कलह खुलकर सोशल मीडिया पर दिख रही है। नाराज पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री द्वारा उनके क्षेत्र के लिए घोषणा नहीं किए जाने पर इस्तीफे तक की धमकी दी है। अब देखना है कि पहली सितंबर को मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जो घोषणाएं होने वाली थी, क्या उनमें बदलाव होगा या वही घोषणाएं होंगी। साथ ही पार्टी का प्रत्याशी कौन होगा, इस पर भी बवाल मचा है। गिरीआर से बलदेव कश्यप, जिप सदस्य दयाल प्यारी, सुरेंद्र चौहान व राजगढ़ क्षेत्र से आशीष सिक्टा व पूर्व जिप सदस्य रिना कश्यप का नाम चर्चा में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.