पांच लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ी महिला
जिला सिरमौर में पुलिस का नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी है। बुधवार को पांवटा पुलिस ने नाजायज कच्ची शराब के साथ एक महिला आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई। पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने महिला के घर में दबिश देकर छानबीन की। तलाशी के दौरान पुलिस ने कुंजा मतरालियों में महिला के घर से पांच लीटर नाजायज शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पांवटा के एसएचओ संजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
जागरण संवाददाता, नाहन : जिला सिरमौर में पुलिस का नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान जारी है। बुधवार को पांवटा पुलिस ने नाजायज कच्ची शराब के साथ एक महिला आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई। पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने महिला के घर में दबिश देकर छानबीन की। तलाशी के दौरान पुलिस ने कुंजा मतरालियों में महिला के घर से पांच लीटर नाजायज शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पांवटा के एसएचओ संजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है।