पच्छाद में जरूरी चीजों की कोई कमी नहीं : रीना कश्यप
पच्छाद विस क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। लॉकडाउन और कर्फ्यू के दौरान लोगों द्वारा भरपूर सहयोग मिलने से स्थिति पूर्णतया नियंत्रण में हैं। यह जानकारी पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने दी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न हुई राष्ट्रीय आपदा से निपटने के लिए उनके द्वारा एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिया गया है। रीना कश्यप ने कहा कि इन दिनों राजगढ़ व पच्छाद क्षेत्र में मटर की फसल तैयार हो चुकी है। जिसके विपणन और मंडियों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। प्रशासन को पास जारी करने के निर्देश दिए गए है। ताकि किसानों को उनके उत्पाद का
संवाद सूत्र, राजगढ़ : पच्छाद विस क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। लॉकडाउन और कर्फ्यू के दौरान लोगों का भरपूर सहयोग मिलने से स्थिति पूर्णतया नियंत्रण में हैं। यह जानकारी पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने दी। विधायक रीना कश्यप ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न हुई राष्ट्रीय आपदा से निपटने के लिए उन्होंने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिया है। इन दिनों राजगढ़ व पच्छाद क्षेत्र में मटर की फसल तैयार हो चुकी है। इसके विपणन और मंडियों तक पहुंचाने के लिए सरकार ने विशेष व्यवस्था की है। प्रशासन को पास जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी व्यक्ति को इस दौरान राशन या फसल मंडियों को भेजने में कोई समस्या पेश आ रही हो, तो वह उनसे मोबाइल फोन पर संपर्क कर सकते हैं।