कालका की विधायक ने मुख्यमंत्री को सड़क पक्का करने के लिए भेजा पत्र
हरियाणा व हिमाचल को जोड़ने वाली जामुन की सैर से हराघाट तक मोरन
जागरण संवाददाता, नाहन : हरियाणा व हिमाचल को जोड़ने वाली जामुन की सैर से हराघाट तक मोरनी सड़क को पक्का करने के लिए कालका की विधायक लतिका शर्मा ने हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को पत्र लिखा है। हरियाणा के कालका विधानसभा क्षेत्र की विधायक लतिका शर्मा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लिखे पत्र में माग की है कि मोरनी क्षेत्र व जिला सिरमौर की पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के तहत जामुन की सैर क्षेत्र के लिए वर्षो की माग के बाद सड़क बनाई है। हरियाणा सरकार ने अपनी सीमा के अंदर सड़क को तैयार कर दिया है। सड़क को पक्का करने का काम लगभग पूरा हो गया है, लेकिन हिमाचल के तहत हराघाट से जामुन की सैर में सराहा-चंडीगढ़ मार्ग पर मिलने वाला चार किलोमीटर का मार्ग अभी भी कच्चा है। इस सड़क के बनने से जिला सिरमौर के लोगों को मोरनी, मा समलाशन मंदिर, रायपुररानी, अंबाला, पंचकूला व चंडीगढ़ जाना नजदीक होगा। वहीं, एनएच पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। जबकि दूसरी तरफ कालका के मोरनी क्षेत्र के लोगों को सराहा, नाहन, श्रीरेणुकाजी, बड़ू साहिब व सोलन पहुंचने में आसानी होगी।