स्कूलों में भरे जाएं पीटीई व डीपीई के पद
डीपीई एसोसिएशन की जिला इकाई ने कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर से भेंट की।
संवाद सहयोगी, बंगाणा : डीपीई एसोसिएशन की जिला इकाई ने कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर से भेंट की। इस दौरान संघ ने मंत्री को अपनी मांगों एवं समस्याओं से अवगत करवाया। संघ के महासचिव राजेंद्र बैंस ने कहा उम्मीद है समस्याओं का समाधान होगा। आग्रह किया नए अपग्रेड स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों- डीपीई के पदों को स्वीकृति, सभी स्कूलों में शारीरिक खेल विषय अनिवार्य किया जाए। शारीरिक शिक्षक होने से विद्यार्थियों की खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे फिट भी रहेंगे। तनाव मुक्त होने पर बच्चों का मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास होगा। कहा नए स्कूलों में डीपीई की नियुक्तियां नहीं हो रही हैं। खेल विषय का पीरियड भी अनिवार्य नहीं है। ऐसे हालात में स्कूल स्तर पर खेलों की स्थिति में सुधार ला पाना मुश्किल है। सरकार इस दिशा में जल्द आदेश जारी करे। इस मौके पर प्रधान विकास, मुनीष राणा, विनोद, अजय, र¨वद्र, अमन, भीष्म, अश्वनी, संजय, राजकुमार, अमरजीत, असीमा, कुल प्रसाद, सोमनाथ, यशपाल, विजय, धीरज, दीपक रामपाल, सुतीक्षण, जसवंत, जगतार मौजूद रहे।