Move to Jagran APP

नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष अनीता शर्मा ने दिया इस्तीफा

देश की दूसरी सबसे पुरानी नाहन नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अनीता शर्मा ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अनीता शर्मा ने एक पत्रकार वार्ता में अपना इस्तीफा नगर परिषद के उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता को सौंपा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 05:37 PM (IST)Updated: Sat, 15 Dec 2018 05:37 PM (IST)
नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष अनीता शर्मा ने दिया इस्तीफा
नगर परिषद नाहन की अध्यक्ष अनीता शर्मा ने दिया इस्तीफा

जागरण संवाददाता नाहन : देश की दूसरी सबसे पुरानी नाहन नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अनीता शर्मा ने शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। अनीता शर्मा ने इस्तीफा नगर परिषद के उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता को सौंपा। सोमवार को नगर परिषद अध्यक्ष अनीता का इस्तीफा उपायुक्त को सौंपा जाएगा। इसके बाद नए नगर परिषद अध्यक्ष के चुनाव के लिए तिथि घोषित की जाएगी।

loksabha election banner

फरवरी 2016 में जब नगर परिषद के चुनाव हुए थे तो उस समय तत्कालीन भाजपा विधायक राजीव ¨बदल ने अनीता शर्मा व रेखा तोमर की दावेदारी के चलते दोनों दावेदारों को ढाई-ढाई वर्ष के लिए चेयरमैन बनाने का निर्णय लिया था। इसके बाद 18 फरवरी 2016 को अनीता शर्मा ने नाहन नगर पालिका अध्यक्ष की कुर्सी संभाली थी। पौने तीन वर्ष के बाद शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि भाजपा की ओर से रेखा तोमर नगर परिषद की नई अध्यक्ष होंगी। उपायुक्त द्वारा जल्द ही अध्यक्ष के चुनाव की तिथि घोषित की जाएगी। अनीता शर्मा ने नगर परिषद अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने से पहले कार्यकाल की उपलब्धियों को बताया। उन्होंने बताया कि उन्होंने ढाई वर्ष के दौरान नाहन शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारा। साथ ही नाहन शहर के विभिन्न विकास कार्यो के लिए पांच करोड़ के टेंडर करवाए। इस दौरान मुख्यमंत्री से नाहन नगर परिषद के लिए 11 करोड़ की राशि की घोषणा करवाई। दो करोड़ 34 लाख रुपये नगर परिषद को मिल चुके हैं। हाउस फॉर ऑल स्कीम के तहत 141 लोगों का चयन, शहरी क्षेत्र में 342 घरों में शौचालय बनाने का चयन, 86 नए बीपीएल परिवारों का चयन, गृहिणी सुविधा योजना के तहत 97 परिवारों का चयन, 58 परिवारों को गैस कनेक्शन व वार्ड दो के जरजा क्षेत्र को नगरपालिका के साथ जोड़ने के बाद विकसित करवाने के लिए तीन करोड़ 17 लाख का एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेजा गया है, जो कि विचाराधीन है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.