सिरमौर के रोनहाट बाजार में घुसा तेंदुआ, दुकान में बैठे व्यक्ित और तीन राहगीरों को किया लहूलुहान
जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल के रोनहाट बाजार में सुबह 11 बजे के करीब एक तेंदुआ घुस गया। इसके बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
नाहन, जेएनएन। जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल के रोनहाट बाजार में सुबह 11 बजे के करीब एक तेंदुआ घुस गया। इसके बाद बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेंदुए ने चार लोगों को घायल कर दिया, इसमें एक व्यक्ित को बुरी तरह लहूलुहान किया है। सुबह करीब 11 बजे रोनहाट में सबसे पहले तेंदुआ सिविल सप्लाई की दुकान के पास देखा गया। तेंदुए ने दुकान में मौजूद नरेश कुमार पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। एकाएक बाजार में घुसे तेंदुए ने बाजार में पूरी तरह से दहशत का माहौल पैदा कर दिया। शोर मचाने के बाद तेंदुआ वहां से बाजार की तरफ भागा और रास्ते में दाे और लोगों को जख्मी कर दिया।
बताया जा रहा है कि फिलहाल तेंदुए को लोगों ने एक दुकान में बंद कर दिया है। वन विभाग की टीम का इंतजार किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है अचानक ही साथ लगती नदी की तरफ से तेंदुआ बाजार की और आया। जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को स्थानीय निवासी लाला रण सिंह के निर्माणाधीन दुकान के अंदर बंद कर दिया। लोगों ने वन विभाग को सूचित कर दिया है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप