विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिरमौर के शिलाई में जंगली मुर्गों के शिकार के दौरान खजान सिंह को लगी गोली, फॉरेंसिक टीम करेगी मौत का खुलासा

Published: Wed, 11 Nov 2026 07:35 PM (IST)

शिलाई के कोटी उतरो में जंगली मुर्गों का शिकार कर रहे शिकारी की गोली लगने से खजान सिंह की मौत ...और पढ़ें

जंगली मुर्गों के शिकार के दौरान खजान सिंह को लगी गोली। सांकेतिक फोटो

जंगली मुर्गों के शिकार के दौरान खजान सिंह को लगी गोली। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. जंगली मुर्गों का शिकार करते समय खजान सिंह को गोली लगी।

  2. प्रारंभिक जांच में शिकारी द्वारा गोली चलाने का संदेह।

  3. फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से सैंपल लेकर जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कोटी उतरो में मंगलवार को जम्मू कोटि के खजान सिंह को गोली लगने के प्रारंभिक कारणों का पता चला है। शिलाई पुलिस टीम ने प्रारंभिक जांच में पाया कि जहां पर खजान सिंह को गोली लगी। उस जगह के समीप खेत में भारी संख्या में बुधवार को जंगली मुर्गी देखे गए।

हो सकता है किसी शिकारी ने जंगली मुर्गा मारने के लिए गोली चलाई। जो की अचानक वहां से बाइक पर गुजर रहे खजान सिंह को लगी, जिससे कि वह कुछ समय बाद अचेत हो कर गिर गया तथा पीजीआई रेफर के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने भी बुधवार को मौके का निरीक्षण किया।

पुलिस टीम ने पाया कि जिस स्थान पर घटना घटित हुई, वहां पर दो-तीन खेत में भारी संख्या में जंगली मुर्गी थे, जो की आसपास की फसल को भी नुकसान पहुंचा रहे थे। जब शिकारी ने जंगली मुर्गों को मारने के लिए 3 बार गोली चलाई, तो इस दौरान बाइक पर रविन्द्र सिंह के साथ जा रहे खजान सिंह को गोली लग गई। शिलाई पुलिस ने मामले में छानबीन करते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।

बुधवार को शिमला से आई फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा घटनास्थल से सैंपल एकत्रित किए। फॉरेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह सामने आएगी। शिलाई पुलिस यह जांच कर रही है कि आसपास के गांव में किस-किस के पास लाइसेंस वाली बंदूक है। किसके पास एयर गन तथा किसके पास पिस्टल है। गोली किस बंदूक से चली तथा कितनी गोलियां चली, यह सब जांच का विषय है।

उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्राथमिक जांच में घटनास्थल पर जंगली मुर्गी भारी संख्या में पाए गए हैं। किसी शिकारी ने जंगली मुर्गों को निशाना बनाया होगा। इसी दौरान गोली खजान सिंह को लगी। बुधवार को फॉरेंसिक की टीम ने मौके का निरीक्षण किया है, जल्द ही फॉरेंसिक की रिपोर्ट आने पर खजान सिंह की मौत का राज खुलेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।