सिरमौर में पांवटा साहिब हाईवे पर जेसीबी मशीन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत पर लोगों का बवाल; चक्काजाम किया
सिरमौर के पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे पर एक जेसीबी मशीन की टक्कर से 26 वर्षीय युवक सौरभ की मौत हो ...और पढ़ें

पांवटा साहिब हाईवे पर युवक की मौत के बाद सड़क पर जुटे लोग। जागरण
HighLights
पांवटा साहिब हाईवे पर जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत।
गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब-कालाअंब नेशनल हाईवे 07 पर क्यारदा में बैक हो लोडर यानी जेसीबी मशीन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने एनएच पर हंगामा किया और जाम लगा दिया। क्यारदा में ख्वाजा शोरूम के सामने हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक 26 वर्षीय सौरभ पुत्र जगदीश निवासी की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया।
जानकारी के अनुसार युवक बाइक पर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार जेसीबी मशीनरी ने उसको टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहां पर उसको हायर सेंटर रेफर किया गया। मगर रास्ते में ही युवक की मौत हो गई।
हादसे के बाद ऑपरेटर हुआ फरार
हादसे के बाद मशीन ऑपरेटर मौके से फरार हो गया, इसके बाद लोगों का गुस्सा बढ़ गया। जाम की सूचना मिलते ही माजरा पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद लोगों ने जाम खोल दिया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है।
पुलिस ने कब्जे में ली मशीनरी
पुलिस ने बेहडेवाला निवासी नरेश चौधरी की मशीन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने हादसे में युवक की मौत की पुष्टि की है।
