Move to Jagran APP

संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही भाजपा : दीपक

ग्राम स्वराज को पूर्ण स्वामित्व देने के उद्देश्य से 1993 में जब 73 74 वा. संवैधानिक संशोधन हुआ था। तब इसे केरल और मिजोरम ने पूरी तरह लागू किया था। तो हिमाचल प्रदेश सरकार इसे लागू क्यों नहीं कर रही है। यह मांग राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश समन्वयक दीपक राठौर ने नाहन कांग्रेस भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि इस संशोधन को लागू करने से फंड फंक्शन और फंग्शनरी ग्राम स्वराज के उद्देश्य को पूरा करती है। जो कि संवैधानिक रूप से अफसरशाही व किसी राजनीतिक संगठन विशेष के एकाधिकार को भी खत्म करती है। उन्होंने वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर सत्ता में आने का भी आरोप लगाया है। भारतीय जनता पार्टी येन केन प्रकरण सत्ता में आने के

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Mar 2019 04:24 PM (IST)Updated: Sun, 03 Mar 2019 04:24 PM (IST)
संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही भाजपा : दीपक
संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही भाजपा : दीपक

जागरण संवाददाता, नाहन : ग्राम स्वराज को पूर्ण स्वामित्व देने के उद्देश्य से 1993 में जब 73, 74वां संवैधानिक संशोधन हुआ था, तब इसे केरल और मिजोरम ने पूरी तरह लागू किया था। ऐसे में हिमाचल सरकार इसे लागू क्यों नहीं कर रही है। यह मांग राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश समन्वयक दीपक राठौर ने नाहन में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि इस संशोधन को लागू करने से फंड, फंक्शन और फंग्शनरी ग्राम स्वराज के उद्देश्य को पूरा करती है, जो संवैधानिक रूप से अफसरशाही व राजनीतिक संगठन विशेष के एकाधिकार को खत्म करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर सत्ता में आना चाहती है। भाजपा सत्ता में आने के लिए लोकतंत्र को खतरे में डाल रही है। कांग्रेस पार्टी व राजीव गांधी पंचायती राज संगठन इनके हर मंसूबों को नाकाम करने के लिए लोकतंत्र की रक्षा के लिए चुनाव लड़ेगा। हमारे लिए चुनाव इतना जरूरी नहीं है जितना कि लोकतंत्र को बचाना। इस मौके पर पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, प्रदेश युकां सचिव ओपी ठाकुर, पार्षद राकेश गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रो. बलबीर सिंह, मनीराम पुंडीर, सत्य राम चौहान, कांग्रेस सेवा दल प्रमुख जबर सिंह, पूर्व प्रधान धनवीर सिंह उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.