विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में बर्फ पर फिसलकर 100 फीट नीचे गिरी पंजाब और हरियाणा के पर्यटकों की गाड़ी, एक की मौत; दो की हालत गंभीर

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 28 Jan 2026 03:17 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 28 Jan 2026 03:21 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य ...और पढ़ें

जिला सिरमौर के हरिपुरधार में पर्यटकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

जिला सिरमौर के हरिपुरधार में पर्यटकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. हरिपुरधार में पर्यटकों की कार 100 फीट नीचे गिरी।

  2. हादसे में हरियाणा के एक पर्यटक की मौत, दो घायल।

  3. श्रीरेणुकाजी में टिप्पर की टक्कर से पिता-पुत्र घायल।

जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के हरिपुराधार में बर्फ देखने आए पर्यटकों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई व 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। इन्हें लोगों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। 

हरियाणा और पंजाब के कुछ दोस्त बर्फ देखने हरिपुरधार गए थे। हरिपुरधार से वापस नाहन की ओर लौटते हुए कुछ ही दूरी पर कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। जिसमें हरियाणा राज्य के कालका के एक पर्यटक की मौत हो गई, जबकि पंजाब के लोग दो घायल हुए हैं।

पुलिस थाना संगड़ाह को दिए बयान में जगपाल सिह पुत्र संतराम निवासी गांव नड्डा डाकघर नयागांव तहसील खरड़ जिला मोहाली पंजाब ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ हरिपुरधार घूमने गए थे। वापस आते समय उनकी कार नंबर पीबी 65 के 0077 सड़क से नीचे खेत में गिर गई।

चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का केस

उन्होंने बताया कि यह हादसा कार चालक कृष्ण पुत्र प्रेमचंद निवासी गांव मनीमाजरा चंडीगढ़ द्वारा गाड़ी को लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है। इस हादसे में जगपाल पुत्र राम सिह निवासी गांव बृगरा हकीमपुर तहसील कालका जिला पंचकूला हरियाणा की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस थाना संगड़ाह में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

टिप्पर की टक्कर से पिता-पुत्र घायल

उधर, पुलिस थाना श्रीरेणुकाजी के तहत तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र  घायल हो गए। रिंकु पुत्र गुलाब सिंह निवासी गांव व डाकघर पनार तहसील ददाहु जिला सिरमौर ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। वह अपनी बाइक एचपी 71ए-0796 पर पिता गुलाब सिंह को पीछे बैठाकर नाहन से घर जा रहा था। जब वह दाबड़ के पास पंहुचे तो एक तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह और उसके पिता घायल हो गए। यह हादसा टिप्पर एचपी 17 जी- 6707 के चालक राजेश निवासी गांव कान्टी डाकघर कान्टी मशवा तहसील कमरऊ जिला सिरमौर की लापरवाही के कारण हुआ है। इस सन्दर्भ में पुलिस थाना श्रीरेणुकाजी में मामला पंजीकृत किया गया है।

दो हादसों में एक की मौत व 4 घायल : एसपी

जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने दो हादसों में एक व्यक्ति की मौत तथा छह लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें: Himachal News: स्कूल गई नाबालिग छात्रा को युवक डरा धमकाकर ले गया साथ, कैफे में की अनुचित हरकतें; पीड़िता सदमे में