विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal News: स्कूल गई नाबालिग छात्रा को युवक डरा धमकाकर ले गया साथ, कैफे में की अनुचित हरकतें; पीड़िता सदमे में

By Ranbir Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 28 Jan 2026 02:46 PM (IST)

Himachal Pradesh News, हमीरपुर में नौवीं कक्षा की छात्रा को एक युवक डराकर नादौन मेले ले गया। वहां एक कैफे ...और पढ़ें

युवक ने नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकतें की। प्रतीकात्मक फोटो

युवक ने नाबालिग छात्रा से अश्लील हरकतें की। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. नौवीं की छात्रा को युवक डराकर नादौन मेले ले गया।

  2. कैफे में छात्रा के साथ युवक ने अनुचित हरकतें कीं।

  3. पीड़िता मानसिक तनाव में, बड़सर पुलिस जांच कर रही है।

संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में स्कूल गई एक नाबालिग छात्रा को युवक डरा धमकाकर मेले में ले गया। यहां उसने एक कैफे में लड़की के साथ अश्लील हरकतें की। छात्रा अभी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। लड़के की हरकतों के बाद वह सहमी हुई थी। इस पर जब मां ने उससे पूछा तो उसने सच्चाई बता दी। युवक की हरकतों के बाद लड़की मानसिक तनाव में है।

पुलिस थाना बड़सर में नाबालिग की मां की शिकायत पर जांच तेज कर दी है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी बेटी नौवीं कक्षा की छात्रा है। वह स्कूल गई थी और शाम को घर लौटने पर उसने बताया कि उसे एक युवक अपने साथ मेले में ले गया था। 

युवक के अनुचित शारीरिक व्यवहार से मिली मानसिक प्रताड़ना

छात्रा के व्यवहार में बदलाव पर परिवार के सदस्य उसे स्कूल लेकर गए व प्रधानाचार्य की मौजूदगी में पूछताछ की गई। छात्रा ने बताया कि एक युवक उसे डरा धमकाकर नादौन मेले में ले गया था और वहां एक कैफे में बैठाया। आरोप है कि कैफे में युवक ने छात्रा के साथ अनुचित शारीरिक व्यवहार किया। छात्रा ने यह भी बताया कि उसके साथ कोई अन्य गंभीर कृत्य नहीं किया गया, लेकिन इस घटना का उस पर गहरा मानसिक प्रभाव पड़ा।

बड़सर पुलिस कर रही मामले की जांच

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने बड़सर थाना क्षेत्र में कार्रवाई शुरू कर दी है। नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण जांच को पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। यह प्रकरण बच्चों की सुरक्षा और अभिभावकीय सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।