विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sirmaur Bus Accident: 14 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? खस्ताहाल सड़क के कारण यह पहला हादसा नहीं, हो चुकी हैं ये 18 बड़ी दुर्घटनाएं

By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 10 Jan 2026 11:32 AM (IST)

Sirmaur Bus Accident, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में हरिपुरधार के पास हुए बस हादसे में 14 लोगों की मौत ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में हुआ दर्दनाक हादसा। जागरण

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में हुआ दर्दनाक हादसा। जागरण

HighLights

  1. सिरमौर बस हादसे में 14 की मौत, 52 लोग घायल।

  2. सड़क पर गड्ढे और पाला बना हादसे का कारण।

  3. खस्ताहाल सड़कों के कारण जिले में कई बड़े हादसे।

जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में हुए दिल दहला देने वाले बस हादसे ने सड़क सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। जिला के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार में हुए हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई व 52 लोग घायल हैं। इन मौत व जख्मों का आखिर जिम्मेदार कौन है?

हादसे वाली जगह पर सड़क पर गड्ढे थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि हादसे के वक्त मौके पर पाला पड़ने के कारण पानी जमा था, जिस कारण सड़क पर कीचड़ से बस फिसलकर खाई में जा गिरी। हादसे वाली जगह पर सड़क किनारे पैरापिट भी नहीं था।

खस्ताहाल सड़कों के कारण यह पहला हादसा नहीं

जिले में सड़कों के खस्ता हालत होने के कारण हादसे का यह पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले भी कई बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। बावजूद इसके सरकार व प्रशासन ने सबक नहीं लिया। हर हादसे के बाद सरकारी व प्रशासनिक स्तर पर कई दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर नहीं उतरते।

जिले में हुए प्रमुख सड़क हादसे

  1. 8 मार्च 2000 : पच्छाद के डिंगर किन्नर में बरातियों की बस खाई में गिरी, 46 लोगों की मौत। 
  2. 01 फरवरी 2009 : श्रीरेणुकाजी के समीप सताहन में ट्रक खाई में गिरा, चार की मौत।
  3. 05 सितंबर 2011 : श्रीरेणुकाजी के धनोई में वैन व राजगढ़ के दलेहा में पिकअप गिरी। छह-छह लोगों की मौत, दो घायल।
  4. 09 फरवरी 2012 : संगड़ाह के समीप पिकअप खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत।
  5. 24 नवंबर 2012 : शिलाई के बसोग खाला में पिकअप खाई में गिरी, 10 की मौत।
  6. 07 जून 2013 : संगड़ाह के भराड़ी के समीप निजी बस दुर्घटनाग्रस्त। 20 की मौत, 12 घायल।
  7. 27 सितंबर 2013 : श्रीरेणुकाजी के द्राबला में निजी बस खाई में गिरी, 21 की मौत।
  8. 7 अप्रैल 2014 : टिंबी के समीप निजी बस खाई में गिरी। 19 लोगों की मौम, 52 घायल।
  9. 16 जून 2014 : श्रीरेणुकाजी के बिरला के नजदीक पर्यटकों की बस खाई में गिरी। 14 की मौत 46 घायल।
  10. 23 नवंबर 2014 : सैल में बस खाई में गिरी, सात की मौत और नौ घायल।
  11. 29 अप्रैल 2015 : शिलाई के टटियाना में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त। पांच की मौत, 36 घायल।
  12. 26 फरवरी 2016 : हाब्बन-चंबीधार मार्ग पर निजी बस खाई में गिरी। आठ की मौत, 22 घायल।
  13. 23 अगस्त 2017 : पांवटा साहिब के बहराल में कार-ट्रक दुर्घटना में पांच की मौत, तीन घायल।
  14. 13 मई 2018 : राजगढ़ के नेईनेटी में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त। आठ लोगों की मौत, 13 घायल।
  15. 25 नवंबर 2018 : श्रीरेणुकाजी के जलाल पुल से निजी बस नदी में गिरी। 10 की मौत, 47 घायल।
  16. 5 जनवरी 2019 : श्रीरेणुकाजी के खडकोली से निजी स्कूल बस खाई में गिरी। आठ की मौत, 12 घायल।
  17. 22 अप्रैल 2019 : हरिपुरधार हैलीपेड के समीप कार खाई में गिरी, चार लोगों की मौत।
  18. 28 जून 2021 : शिलाई उपमंडल के कोटी उतरऊ के समीप बरात की गाड़ी खाई में गिरी। 10 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें: हिमाचल: परवाणू में 5 लोगों ने बेहरमी से पीटा युवक, गंभीर हालत में PGI रेफर, Viral Video के बाद हरकत में आई पुलिस 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों को लंबित DA और एरियर का इंतजार, वेतनमान अनुसार हर माह 4 से 12 हजार का नुकसान 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।