विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिरमौर बस हादसे में बड़ा अपडेट, 39 सीटर गाड़ी में 66 नहीं 75 यात्री थे सवार, दुर्घटना के अगले दिन कैसे स्पष्ट हुआ आंकड़ा?

By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sat, 10 Jan 2026 04:09 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 10 Jan 2026 06:48 PM (GMT+05:30)

सिरमौर के हरिपुरधार में हुए बस हादसे को लेकर नया अपडेट सामने आया है। पहले 66 यात्रियों की बात कही ...और पढ़ें

सिरमौर बस हादसे में 66 नहीं 75 यात्री घायल हुए हैं।

सिरमौर बस हादसे में 66 नहीं 75 यात्री घायल हुए हैं।

HighLights

  1. 39 सीटर बस में 75 यात्री सवार थे, 66 नहीं।

  2. हादसे में 14 की मौत, 61 यात्री विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन।

  3. प्रशासन ने अस्पतालों से जानकारी जुटाकर सही आंकड़ा बताया।

जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश में जिला सिरमौर के हरिपुरधार में शुक्रवार शाम हुए बस हादसे को लेकर बड़ा अपडेट आया है। बस में 66 यात्री सवार बताए जा रहे थे, लेकिन यह आंकड़ा गलत था। 39 सीटर बस में 66 नहीं बल्कि 75 यात्री सवार थे। 

हादसे के वक्त मची अफरा-तफरी में यात्रियों की सही संख्या की जानकारी शुक्रवार को प्रशासन को नहीं मिल पाई। देर रात को जब जिला प्रशासन ने नाहन, ददाहु, संगड़ाह, राजगढ़, सोलन व शिमला अस्पतालों में घायलों की जानकारी एकत्रित की।

साथ ही जब फौरी राहत वितरित की, तो हादसे के समय बस में सवार सभी लोगों की जानकारी मिली। जिसे सिरमौर जिला प्रशासन ने शनिवार दोपहर को मीडिया को उपलब्ध करवाया।

14 की मौत व 61 उपचाराधीन

हादसे के वक्त बस में मौजूद 75 यात्री मौजूद थे, जिसमें से शुक्रवार रात तक 14 लोगों की मौत हो चुकी थी तथा 61 लोगों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

चार गंभीर रूप से घायल पीजीआई रेफर

घायलों में चार पीजीआई, 7 एमएमयू सुल्तानपुर, दो आईजीएमसी शिमला, 17 मेडिकल कॉलेज नाहन, 13 राजगढ़ व 18 का सोलन में हो रहा उपचार चल रहा है। शुक्रवार शाम को डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में 20 घायल यात्री ले गए, जिनमें से तीन गंभीर यात्रियों को देर रात को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

राजगढ़ पहुंचाए 20 घायल

सिविल अस्पताल संगड़ाह लाए गए एक यात्री को प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सिविल अस्पताल राजगढ़ में 20 यात्रियों को पहुंचाया गया। जिसमें से देर रात को 7 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एमएमयू सुल्तानपुर तथा एक पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।

सिर में गंभीर चोट वाले पीजीआई व आईजीएमसी 

क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 20 घायल यात्रियों को लाया गया, जहां से देर रात को गंभीर रूप से दो घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। आईजीएमसी शिमला और पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किए गए मरीजों को सिर में गंभीर चोटें लगी हैं। जिनकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

नौ मृतक शिमला के

बस हादसे में मरने वालों में 9 यात्री शिमला जिला की कुपवी तहसील के और चार जिला सिरमौर के तथा एक महिला करसोग तहसील जिला मंडी की है।

यह भी पढ़ें: सिरमौर बस हादसा: डिप्टी CM ने दिया मजिस्ट्रेट जांच का आदेश, SDM संगड़ाह की अध्यक्षता में रोड एक्सीडेंट कमेटी लाएगी सच सामने

यह भी पढ़ें: सिरमौर बस हादसे के पीड़ितों की मदद को आगे आया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानूनी सहायता प्रदान कर दिलाएंगे मुआवजा 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।