Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Election 2022: नाहन विधायक के बूथ पर सबसे कम व शैलेंद्र सिंह के मतदान केंद्र पर पड़े सबसे अधिक वोट

    By Virender KumarEdited By:
    Updated: Fri, 25 Nov 2022 01:10 PM (IST)

    Himachal Pradesh Assembly Election 2022 जिला सिरमौर के 5 विधानसभा क्षेत्रों में से नाहन विधानसभा क्षेत्र में इस बार 81.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। नाहन विधानसभा क्षेत्र में 84868 मतदाता थे जिसमें से 69121 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    Hero Image
    Himachal Election 2022: नाहन विधायक के बूथ पर सबसे कम व वोट पड़े।

    नाहन, राजन पुंडीर। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, जिला सिरमौर के 5 विधानसभा क्षेत्रों में से नाहन विधानसभा क्षेत्र में इस बार 81.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। नाहन विधानसभा क्षेत्र में 84868 मतदाता थे, जिसमें से 69121 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नाहन विधानसभा क्षेत्र से इस बार 6 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे, जिसमें भाजपा के डा. राजीव बिंदल, कांग्रेस के अजय सोलंकी, आम आदमी पार्टी के सुनील शर्मा, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के शैलेंद्र सिंह, बहुजन समाज पार्टी के अयोध्या प्रसाद तथा निर्दलीय रमजान प्रत्याशी थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिंदल के बूथ पर 64 प्रतिशत मतदान

    इस बार नाहन विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान भाजपा प्रत्याशी एवं विधायक डा. राजीव बिंदल के मतदान केंद्र अमरपुर-2 में हुआ। यहां पर 745 मोटर थे, जिसमें से 482 लोगों ने ही वोट डाले। यहां पर कुल 64.70 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, सबसे अधिक मतदान राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह के पोलिंग बूथ बनेठी मे हुआ। यहां पर 1014 मतदाता थे, जिसमें से 818 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। यहां पर 80.67 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी के पोलिंग बूथ मियां का मंदिर में 69.75 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां पर 876 मतदाता थे, जिसमें से 611 ने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुनील शर्मा के पोलिंग बूथ पर 74.47 प्रतिशत मतदान हुआ। डाबो मोहल्ला पोलिंग बूथ 1 पर 803 वोटर थे, जिसमें से 598 लोगों ने मतदान किया। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अयोध्या प्रसाद की पोलिंग बूथ डाबो मोहल्ला 2 में 70.79 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां पर 760 लोगों में से 538 नहीं अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

    नाहन विधानसभा क्षेत्र में 2017 में हुआ था 82.61 प्रतिशत मतदान

    नाहन विधानसभा क्षेत्र से 2017 में 75025 मतदाताओं में से 62639 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 36229 महिला व 38796 पुरुष मतदाता थे। 1176 पोस्टल वोट पड़े थे। जो कि कुल 82.61 रहा। भाजपा प्रत्याशी डा. राजीव बिंदल को 31563, कांग्रेस के अजय सोलंकी को 27573, सीपीआइएम के विश्वनाथ को 836, बहुजन समाज पार्टी के जयचंद को 689 तथा निर्दलीय वीरेंद्र कुमार को 272 वोट पड़े थे। 594 मतदाताओं ने नोटा दबाया था। भारतीय जनता पार्टी के डा. राजीव बिंदल 3990 वोटों से विजयी हुए थे।

    यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: रिजल्ट से पहले ही अपनी-अपनी सरकार बनाने में जुटी पार्टियां, मंत्री पदों की भी प्लानिंग

    यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: नगरोटा में इस बार भी मुकाबला रोचक, 2017 में 1000 मतों से हारे थे बाली, जानें इतिहास