विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल पुलिस भर्ती: सिरमौर में 26 अक्टूबर से शुरू होंगे ग्राउंउ टेस्ट, रोल नंबर अनुसार बुलाए जाएंगे अभ्यर्थी

By Neha Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 15 Oct 2026 03:06 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए सिरमौर जिले में 26 अक्टूबर से ग्राउंड टेस्ट शुरू हो रहे हैं। ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती प्रक्रिया 26 से शुरू होगी। (AI Generated Photo)

हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती प्रक्रिया 26 से शुरू होगी। (AI Generated Photo)

HighLights

  1. सिरमौर में 26 अक्टूबर से पुलिस भर्ती ग्राउंड टेस्ट।

  2. कुल 9,646 अभ्यर्थी देंगे शारीरिक दक्षता परीक्षा।

  3. रोल नंबर के अनुसार तय होंगी अभ्यर्थियों की तारीखें।

जागरण संवाददाता, नाहन। हिमाचल प्रदेश में पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला सिरमौर में पुलिस भर्ती प्रक्रिया 26 अक्टूबर से शुरू हो रही है। पुलिस लाइन नाहन में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस भर्ती में कुल 9,646 महिला और पुरुष अभ्यर्थी शामिल होंगे। महिला अभ्यर्थियों की भर्ती 26 से 30 अक्टूबर तक होगी, जबकि पुरुष अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 31 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित की जाएगी।

29 अक्टूबर को करवा चौथ के अवसर पर भर्ती प्रक्रिया स्थगित रहेगी। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 3,314 महिला और 6,332 पुरुष अभ्यर्थियों का विवरण निर्धारित किया गया है।

रोल नंबर अनुसार होंगे टेस्ट

भर्ती में शामिल होने की तारीखें अभ्यर्थियों के रोल नंबर के अनुसार तय की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को उनके रोल नंबर के अनुसार भर्ती की सटीक तिथियों और अन्य जरूरी दिशा-निर्देशों से बहुत जल्द आगामी जानकारी विभिन्न माध्यमों से जारी की जाएगी।

एसपी की अभ्यर्थियों से अपील

एसपी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि वे अपने रोल नंबर के अनुसार जारी होने वाली सूचना पर नजर रखें, ताकि निर्धारित दिन ही भर्ती स्थल पर पहुंच सकें। भर्ती प्रक्रिया पुलिस लाइन नाहन, जिला सिरमौर में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को उनकी तारीख और अन्य आवश्यक निर्देशों की जानकारी जल्द जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ई-कॉल लेटर जारी, लोक सेवा आयोग ने वेबसाइट पर अपलोड किए