विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए ई-कॉल लेटर जारी, लोक सेवा आयोग ने वेबसाइट पर अपलोड किए

By Parkash Bhardwaj Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 14 Oct 2026 06:17 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षण के लिए ई-कॉल लेटर जारी कर दिए गए हैं। ...और पढ़ें

हिमाचल पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए कॉल लेटर जारी हो गए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए कॉल लेटर जारी हो गए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. कॉन्स्टेबल भर्ती के ई-कॉल लेटर जारी।

  2. HPPSC वेबसाइट से करें डाउनलोड।

  3. ऑफलाइन लेटर नहीं भेजे जाएंगे।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल पुरुष एवं महिला के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण में भाग लेने वाले सभी अंतिम रूप से पात्र अभ्यर्थियों के ई-कॉल लेटर हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।

सभी संबंधित अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर अपनी यूजर आईडी से लाग-इन करके अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद उसमें दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़े। आयोग द्वारा सभी पात्र अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भी परीक्षा से जुड़ी सूचना भेज दी गई है।

ऑफलाइन नहीं भेजा जाएगा कॉल लेटर

आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि विभाग या आयोग की ओर से किसी भी अभ्यर्थी को अलग से कोई भी ऑफलाइन कॉल लेटर नहीं भेजा जाएगा। इसलिए समय रहते ऑनलाइन ही अपना एडमिट कार्ड प्राप्त करें। अभ्यर्थी अपने ई-कॉल लेटर के माध्यम से पीएसटी एवं पीईटी की जिला-वार निर्धारित तिथियों, समय और परीक्षा स्थल की पूरी जानकारी देख सकते हैं।

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

यदि किसी अभ्यर्थी को काल लेटर डाउनलोड करने या परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करनी हो, तो वह हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग के दूरभाष नंबर 0177-2629738, 0177-2624313 या टोल-फ्री नंबर 1800-180-8004 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के अस्पतालों को मिले 33 विशेषज्ञ चिकित्सक, सिरमौर से चंबा तक की गई तैनाती; 5 दिन में करना होगा ज्वाइन