विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल के अस्पतालों को मिले 33 विशेषज्ञ चिकित्सक, सिरमौर से चंबा तक की गई तैनाती; 5 दिन में करना होगा ज्वाइन

By Chaitanya Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 14 Oct 2026 04:56 PM (IST)

हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए 33 विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों को विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात किया है।

हिमाचल के अस्पतालों में 33 विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किए गए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल के अस्पतालों में 33 विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात किए गए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. हिमाचल में 33 विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती।

  2. स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम।

  3. सभी डॉक्टरों को पांच दिन में कार्यभार संभालने का निर्देश।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए 33 चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञों) की विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में तैनाती के आदेश जारी किए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी आदेश अनुसार, स्नातकोत्तर और सुपर स्पेशियलिटी प्रशिक्षण पूरा करने के बाद चिकित्सकों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में नियुक्त किया गया है। सभी चिकित्सकों को पांच दिन के भीतर कार्यभार संभालकर विभाग को ज्वाइनिंग रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. निखिल टांडा भेजे

आदेश के अनुसार डॉ. निखिल चौधरी को मेडिसिन में प्रशिक्षण के बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा, डॉ. गीतांशी गोपाल को सर्जरी में प्रशिक्षण के बाद नागरिक अस्पताल नूरपुर और डॉ. उदित को जेरियाट्रिक मेडिसिन में प्रशिक्षण के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अर्की में तैनात किया गया है। 

डॉ. आयुष वशिष्ठ को माइक्रोबायोलॉजी में प्रशिक्षण के बाद टांडा तथा डॉ. अपूर्वा चौहान को ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन में प्रशिक्षण के बाद अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपरस्पेशियलिटीज, चमियाना में नियुक्ति दी गई है।

डॉ. अदिति पालमपुर अस्पताल में देंगी सेवाएं

डॉ. अतुल शर्मा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रथा, डॉ. अदिति अवस्थी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालमपुर, डॉ. सुरंजन देव को मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर के कार्यालय में जिला कार्यक्रम अधिकारी और डॉ. चंदर वीर को नागरिक अस्पताल रोहड़ू में तैनात किया गया है।

डॉ. तनु शर्मा को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज, डॉ. सविता शर्मा को दीन दयाल उपाध्याय जिला अस्पताल शिमला तथा डॉ. तनुजा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई भेजा गया है।

डॉ. दीक्षा पद्धर में तैनात

डॉ. दीक्षा ठाकुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पद्धर, डॉ. देवयानी शर्मा को जोनल अस्पताल धर्मशाला, डॉ. आयुषी दत्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालमपुर और डॉ. नितिन  को मेडिकल कॉलेज चंबा में तैनाती मिली है। डॉ. रोहित वर्मा और डॉ. अजय कुमार को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, जबकि डॉ. अनमोल शर्मा को नागरिक अस्पताल रोहड़ू में नियुक्त किया गया है।

डॉ. सिद्धांत नेगी कुल्लू अस्पताल भेजे

डॉ. श्रुति शर्मा को न्यूक्लियर मेडिसिन में प्रशिक्षण के बाद हमीरपुर मेडिकल कॉलेज, डॉ. तरनप्रीत कौर को मेडिकल कॉलेज चंबा, डॉ. विदिशा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सायरी और डॉ. सिद्धांत नेगी को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू भेजा गया है। डॉ. लोकेश अत्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता, डॉ. साक्षी को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ, डॉ. दीक्षा शर्मा को नागरिक अस्पताल थुरल और डॉ. सुनाक्षी शर्मा को नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में तैनात किया गया है।

डॉ. आस्था नाहन भेजीं

इसके अलावा डॉ. आस्था सैनी को मेडिकल कॉलेज नाहन, डॉ. साहिल पुरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घवांडल, डॉ. ट्विंकल सूद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरोली और डॉ. कनु कपूर को मेडिकल कॉलेज नेरचौक में नियुक्ति दी गई है। आदेश में डॉ. शिफा मजीद समेत अन्य चिकित्सकों की तैनाती भी शामिल है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। संबंधित अधिकारियों को चिकित्सकों की ज्वाइनिंग सुनिश्चित करने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: पालमपुर में ऑनलाइन मंगवाई मिठाई में लगी थी फफूंद, शिकायत पर हरकत में आई डिलीवरी कंपनी; खाद्य सुरक्षा पर सवाल