विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हाटी समुदाय का सिरमौर जिले की 5 में से 4 सीटों पर प्रभाव, क्या विधानसभा चुनाव में आरक्षण रोस्टर भी बदलेगा?

Published: Sat, 28 Nov 2026 06:04 PM (IST)

हिमाचल हाई कोर्ट ने सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय के अनुसूचित जनजाति (ST) दर्जे को बरकरार रखा है, जिससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सिरमौर में जश्न मनाते हाटी समुदाय के लोग। जागरण

सिरमौर में जश्न मनाते हाटी समुदाय के लोग। जागरण

HighLights

  1. हिमाचल हाई कोर्ट ने हाटी समुदाय का एसटी दर्जा बरकरार रखा।

  2. गिरिपार क्षेत्र में खुशी का माहौल, 60 साल का इंतजार खत्म।

  3. 2027 विधानसभा चुनावों में आरक्षण रोस्टर बदलने की संभावना।

राजन पुंडीर, नाहन। जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के लिए शनिवार को हिमाचल हाई कोर्ट की खंडपीठ ने अहम निर्णय सुनाते हुए अनुसूचित जनजाति (एसटी) के दर्जे को बरकरार रखा है। इसके बाद से जिला सिरमौर में गिरिपार (ट्रांसगिरी) क्षेत्र में खुशी का माहौल है। जिला सिरमौर का हाटी समुदाय 5 में से 4 विधानसभा क्षेत्र में अपना प्रभाव रहता है। 

शिलाई और श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र पूरा आता है, जबकि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ उपमंडल की 33 पंचायतें और एक नगर पंचायत गिरिपार में आती है। 

वही संगड़ाह उपमंडल की 44 पंचायतें, शिलाई की 35, तिलोरधार ब्लॉक की 23 पंचायतें और  पांवटा साहिब विस की 18 पंचायतें गिरिपार क्षेत्र में आती हैं।

क्या एसटी के लिए आरक्षित होगा श्रीरेणुकाजी

हाई कोर्ट से एसटी का दर्जा बहाल होने के बाद एक बार फिर चर्चा का दौर शुरू हो गया कि क्या 2027 के विधानसभा चुनाव में श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र पहले की तरह अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित रहेगा या ओपन होगा। या फिर हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के लिए आरक्षित होगा। यह निर्णय प्रदेश सरकार तथा राज्य निर्वाचन आयोग पर निर्भर करेगा। 

जौनसार बाबर को मिला था एसटी का दर्जा

वहीं, सिरमौर जिला की सीमा के साथ लगते जौनसार बाबर क्षेत्र को 1967 में उत्तर प्रदेश सरकार ने एसटी का दर्जा दिया था। तब से जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र के लोग भी जनजाति का दर्जा प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयासरत थे। 

करीब 60 वर्षों के बाद गिरिपार के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा हाई कोर्ट के निर्णय के बाद मिल पाया है। 

क्या कहते हैं समिति पदाधिकारी

वहीं केंद्रीय हाटी समिति गिरिपार क्षेत्र के अध्यक्ष डॉ. अमीचंद कमल और महासचिव कुन्दन सिंह शास्त्री ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय शिमला की खंडपीठ ने हाटी जनजाति कानून पर अपना निर्णय देते हुए इस कानून के विरुद्ध दायर सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए हाटी जनजाति प्रमाणपत्र बनवाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। गिरिपार क्षेत्र के सभी मूल निवासी विशेष रूप से विद्यार्थी और युवा वर्ग स्वयं ऑनलाइन या लोक मित्र केंद्रों में जाकर हाटी जनजाति प्रमाणपत्र के लिए स्वयं भी आवेदन करें तथा इसके बारे में  दूसरों को भी जागरूक और प्रेरित करें। 

यह भी पढ़ें: 'ये याचिकाएं सुनवाई योग्य नहीं', हाटी समुदाय को हिमाचल हाई कोर्ट से बड़ी राहत; ST दर्जे के विरुद्ध याचिका खारिज 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।