Move to Jagran APP

राठौर का निशाना: अनुराग ठाकुर ने दिल्‍ली में हिमाचल की छवि को किया दागदार, मोदी मंत्री पद से हटाएं

हिमाचल प्रदेश के लोगों को शांति प्रिय कहा जाता है मगर अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में ऐसा बयान देकर प्रदेश की छवि को भी दागदार किया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 30 Jan 2020 03:44 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jan 2020 03:44 PM (IST)
राठौर का निशाना: अनुराग ठाकुर ने दिल्‍ली में हिमाचल की छवि को किया दागदार, मोदी मंत्री पद से हटाएं
राठौर का निशाना: अनुराग ठाकुर ने दिल्‍ली में हिमाचल की छवि को किया दागदार, मोदी मंत्री पद से हटाएं

नाहन, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नाहन में महात्‍मा गांधी के शहीदी दिवस पर राज्‍यस्‍तरीय एकता सम्‍मेलन का आयोजन किया। कुलदीप राठौर ने कहा 26 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए एकता और अखंडता पर बल दिया। उसके दो दिन बाद उनके मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा दिल्ली की एक जनसभा में देश के लोगों को भडक़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

loksabha election banner

कुलदीप राठौर ने एकता सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। कुलदीप राठौर ने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म के नाम पर राजनीति कर लोगों को बांट रही है। जिसका जीता जागता उदाहरण दिल्ली चुनाव में देखा गया। हिमाचल प्रदेश के लोगों को शांति प्रिय कहा जाता है। मगर अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में ऐसा बयान देकर प्रदेश की छवि को भी दागदार किया है। जिस पर चुनाव आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया और अनुराग ठाकुर को चुनाव प्रचार से हटा दिया। वहीं प्रधानमंत्री को भी अनुराग ठाकुर को तत्काल पद से हटाना चाहिए।

कुलदीप राठौर ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार सरकारी उपक्रमों को बेचने पर उतारू है। केंद्र सरकार ने दबाव बनाकर भारतीय रिजर्व बैंक से 176 हजार करोड़ रुपये छीने हैं। डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भी आर्थिक मंदी आई थी। मगर उन्होंने एक भी नौकरी नहीं जाने दी। वहीं भाजपा ने साढ़े 5 वर्षों में 4 करोड़ लोगों का रोजगार छीन लिया है।

कुलदीप राठौर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश को चलाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। उन्होंने डॉ. राजीव बिंदल पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह ऐसे विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं, जिन्हें विस अध्यक्ष रहते हुए चुनाव आयोग ने नोटिस दिया है। कांग्रेस से भी विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं, मगर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए कभी पार्टी का प्रचार नहीं किया। पच्छाद के उपचुनाव में डॉक्टर राजीव बिंदल ने जिस तरह भाजपा का प्रचार किया, वह किसी से छिपा नहीं है।

मुकेश अग्‍िनहोत्री कुछ देर में ही चले गए

एकता सम्मेलन में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री कुछ समय के लिए आए और दीप प्रज्ज्‍वलित कर चले गए। कार्यकर्ताओं को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान, श्रीरेणुकाजी के विधायक विनय कुमार, पुर्व विधायक अजय बहादुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष रूपेंद्र ठाकुर सहित जिलेभर से भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.