अकुशल श्रमिकों की भर्ती में धांधली पर सात चार्जशीट
जागरण संवाददाता, नाहन : बिरोजा फैक्ट्री नाहन में फरवरी, 2015 में आउटसोर्स के तहत हुई
जागरण संवाददाता, नाहन : बिरोजा फैक्ट्री नाहन में फरवरी, 2015 में आउटसोर्स के तहत हुई अकुशल श्रमिकों की भर्ती में धांधली पर सात को चार्जशीट कर दिया गया है। इसमें दो अधिकारी और पांच कर्मचारी शामिल हैं। चार्जशीट किए कर्मचारियों में तीन सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जिनमें राजेंद्र प्रकाश, शशि कालिया व एनएस कंवर शामिल थे। वहीं ओमप्रकाश टाइम कीपर व प्रताप सिंह वर्कर अभी नाहन बिरोजा फैक्ट्री में कार्यरत हैं। अधिकारियों में फॉरेस्ट वर्किंग डिविजनल मैनेजर नाहन एसएस राणा व फॉरेस्ट वर्किंग डिविजन कुल्लू के डीएम चमन लाल हैं। ये दोनों उक्त भर्ती के लिए बनाई कमेटी के मुख्य अधिकारी थे। उस समयं चमन लाल फैक्ट्री मैनेजर और एसएस राणा जनरल मैनेजर थे। दोनों प्रमुख अधिकारी एचपीएफएस है। इसलिए आगामी कार्रवाई फैक्ट्री फॉरेस्ट करेंगे। जबकि पाचों कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जानी है। यह था मामला
फॉरेस्ट कॉरपोरेशन के तहत आने वाली बिरोजा फैक्ट्री नाहन में पहली भर्ती 2012 में हुई थी, मगर प्रदेश में चुनाव आचार संहिता के चलते भर्ती रद हो गई। हाईकोर्ट में मामला जाने के बाद फरवरी, 2015 में हुई 22 अकुशल श्रमिकों की भर्ती प्रक्रिया में जमकर धांधली किए जाने का आरोप लगा। बताया गया कि फैक्ट्री के पूर्व महाप्रबंधक और भर्ती कमेटी ने नियमों व शर्तो को दरकिनार करते हुए चहेतों को नौकरियां बांटी। आरोप था कि कम योग्यता रखने वाले लोग का चयन किया गया। 157.9 सेंटीमीटर हाइट वाले अभ्यर्थी को 164 सेंटीमीटर दिखाकर भर्ती किया गया। शिकायतकर्ताओं ने आरटीआइ लगाई और धांधली की शिकायत दर्ज करवाई। उसके बाद दोबारा नपाई की गई, तो धांधली का पर्दाफाश हुआ। ट्रिब्यूनल में भी केस दायर किया है। मामला उजागर हुआ तो फैक्ट्री प्रबंधन एवं प्रबंधक निदेशक शिमला ने अभ्यार्थियों को टर्मिनेट कर दिया, जो गलत तरीके से भर्ती हुए। उक्त वर्करों ने स्टे आर्डर लेकर सरकार पर ही केस कर दिया, जबकि ये अपात्र थे। अब हाईकोर्ट के आदेश पर जाच की, तो धाधली में पूर्व महाप्रबंधक और गठित कमेटी के पदाधिकारियों के खिलाफ हुई जाच के बाद यह चार्जशीट प्रक्रिया अमल में लाई गई है।
.......
बिरोजा फैक्ट्री नाहन में अकुशल श्रमिकों की भर्ती में धाधली पाए जाने के बाद भर्ती अधिकारी एसएस राणा और चमन लाल को चार्जशीट किया गया है, आगामी कार्रवाई सरकार पर निर्भर है। अन्य पांच कर्मचारियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की जा रही है।
-एसएस सुयाल एमडी फॉरेस्ट कॉरपोरेशन।