नशे के खिलाफ विद्यार्थियों को किया जागरूक
संवाद सूत्र, राजगढ़ : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में आयोजित सात दिवसीय एनएसए
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Oct 2018 05:52 PM (IST)Updated: Wed, 24 Oct 2018 05:52 PM (IST)
संवाद सूत्र, राजगढ़ : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर बुधवार को संपन्न हुआ। एनएसएस प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि सोनियो दीदग के प्रधानाचार्य राजेंद्र चौहन ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने बताया कि हमें स्कूल में शिक्षा ग्रहण करने के साथ अन्य गतिविधिओ में भी भाग लेना चाहिए। प्रधानाचार्य अनीता सिंह ने समाज में तेजी से बढ़ रहे नशे के कुप्रभाव बारे जानकारी दी। शिविर में अध्यापिका महिमा वर्मा, नीलिमा चौहन, रुचि कश्यप, एसएमसी प्रधान राजेंद्र ठाकुर, प्रेम कश्यप, चंचल गुप्ता, कमल किशोर, विजय वर्मा, राजेश भारत ने सहयोग दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें