जनशिकायतों का तुरंत निपटारा करें अधिकारी : डॉ. बिंदल
विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिदल ने सोमवार को नाहन परिधि गृह में लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर उन्होंने लोगों की समस्याओं का निराकरण करते हुए विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे जन समस्याओं का निपटारा अपने स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित बनाएं। ताकि लोगों को अपने विभिन्न कार्य करवाने के लिए बार-बार चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भी उत्तरदायी एवं पारदर्शी प्रशासन मुहैया करने को अपनी कार्यशैली का केंद्र बिदु बनाया है। राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया जनमंच कार्यक्रम भी इसी का प्रति रूप है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी जल
जागरण संवाददाता, नाहन : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिदल ने सोमवार को नाहन परिधि गृह में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे जन समस्याओं का निपटारा अपने स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित बनाएं ताकि लोगों को अपने विभिन्न कार्य करवाने के लिए बार-बार चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने भी उत्तरदायी एवं पारदर्शी प्रशासन मुहैया करने को अपनी कार्यशैली का केंद्र बिदु बनाया है। राज्य सरकार द्वारा शुरू किया गया जनमंच कार्यक्रम भी इसी का प्रति रूप है। केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी जल शक्ति अभियान के तहत नाहन विकासखंड में भूमि जल स्तर की वृद्धि के लिए वर्षा जल टैंक, चेक डैम और तालाबों इत्यादि का निर्माण करने के अलावा पुराने तालाबों का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा। पौधारोपण करके भी भूमि के जलस्तर को बढ़ाया जा सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ने पंचायत प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि जल शक्ति अभियान के साथ जुड़कर अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाएं।
उन्होंने कहा कि नाहन विकासखंड की 24 पंचायतों में 52 वर्षा जल भंडारण टैंक, 77 जोहड़, 12 चेक डैम, 42 सामुदायिक सिचाई टैंक और 17 फार्म पौंड भी निर्मित किए जाएंगे। तालाबों का निर्माण होने से जहां वर्षा जल संग्रहण होगा। इसके अलावा तालाबों के नीचे के प्राकृतिक स्त्रोतों को भी पूरे वर्ष पानी मिलता रहेगा। जल शक्ति अभियान को कामयाब बनाने में पंचायती राज प्रतिनिधियों के अलावा सबकी जन सहभागिता बहुत जरूरी है।