नाराज जनता इस बार दिखाएगी भाजपा को दिखाएगी आईना
प्रदेश सरकार के खिलाफ 15 अक्टूबर को राजगढ़ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही चुनाव आयोग को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। ज्ञापन में चुनाव आयोग को बताया जाएगा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में किस तरह आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर द्वारा कांग्रेस की किसी भी शिकायत पर कोई भी उचित कार्यवाही नहीं की जा रही है। यह बात सराहां में आयोजित शुक्रवार देर रात को पत्रकार वार्ता में
जागरण संवाददाता, नाहन : प्रदेश सरकार के खिलाफ 15 अक्टूबर को राजगढ़ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही चुनाव आयोग को एसडीएम के माध्यम से ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। ज्ञापन में चुनाव आयोग को बताया जाएगा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में किस तरह चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर द्वारा कांग्रेस की किसी भी शिकायत पर कार्यवाही नहीं की जा रही है।
यह बात सराहां में शुक्रवार देर रात पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कही। राठौर ने कहा कि भाजपा उप चुनाव को जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। भाजपा के लोग और मंत्री जहां लोगों को धमका रहे हैं। वहीं उनके मंत्री विधानसभा क्षेत्र में जाकर घोषणा कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के मंत्रियों द्वारा जमकर सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। राठौर ने कहा कि भाजपा से नाराज जनता इस बार उन्हें आईना दिखाएगी। आइपीएच मंत्री महेंद्र सिंह अधिकारियों को धमकाकर सभी विभागों के काम करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र का विकास कांग्रेस सरकारों की देन है। दो वर्षो में भाजपा सरकार सड़कों के गड्ढे तक नहीं भर पाई है। क्षेत्र में पानी की समस्या ने गंभीर रूप ले लिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के डबल इंजन सरकार के दावे फेल हो रहे हैं। विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर पाया कि जनता इस बार भाजपा को आईना दिखा कर कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए आतुर है। यह उपचुनाव 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए निर्णायक चुनाव साबित होंगे। कांग्रेस प्रदेश की दोनों सीटें जीतेगी। इस अवसर पर चितपूर्णी के विधायक कुलदीप कुमार, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, हाईकोर्ट के अधिवक्ता रूपेंद्र पुंडीर, अधिवक्ता पंकज मुसाफिर, सोशल मीडिया प्रभारी मौनी ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।