घोटालों की जांच निष्पक्ष हो : कांग्रेस
नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिदल ने जो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है वह नाकाफी है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 08:24 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 07:49 AM (IST)
जागरण संवाददाता, नाहन : नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिदल ने जो भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है, वह नाकाफी है, यह इस्तीफा केवल सियासी ड्रामा है। सभी घोटालों के साथ-साथ कोरोना महामारी के दौरान जो खरीदारी हुई है, उसकी पूरी जांच निष्पक्ष की जाए। यह मांग जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी ने की।
वीरवार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, विधायक विनय कुमार, प्रदेश महासचिव अजय सोंलकी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय बहादुर ने नाहन में कहा कि प्रदेश सरकार घोटालों की सरकार बन चुकी है। कांग्रेस ने स्वास्थ्य विभाग में हुए सभी घोटालों की सीबीआइ से जांच करवाने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें