वादों को पूरा नहीं कर पाई केंद्र सरकार : दीपक राठौर
जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन में शनिवार को हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक राठौर ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र की सतौन पंचायत का दौरा किया।
जागरण संवाददाता, नाहन : शिलाई विधानसभा क्षेत्र के सतौन में हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक राठौर ने सतौन पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने लोगों को अपने मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की वर्तमान में लोकतांत्रिक संस्थाओं को खत्म किया जा रहा है। केंद्र सरकार किसी भी वादे को पूरा नहीं कर सकी है। न कालाधन आया, न राम मंदिर बना, न धारा 370 हटी, न दो करोड़ रोजगार मिले। नोटबंदी से अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह पंवार, महासचिव मोनी ठाकुर, शिलाई कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष सीताराम शर्मा, कफोटा कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष मामराज ठाकुर, रघुवीर कपूर, रामेश्वर शर्मा, जितेंद्र राणा, पंकज शर्मा, शमशेर गुप्ता, जगत तोमर, खतरी राम, सीताराम केसरी, महेश कोहली, संतराम शर्मा, भरत भूषण मोहिल, शशि कपूर, जगत सिंह पुंडीर, शुपा राम नंबरदार, गुलाब चौधरी आदि मौजूद रहे।