अग्निहोत्री ने विस अध्यक्ष बिदल को चेताया उपचुनाव से रहें दूर
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा अध्यक्ष का संवैधानिक व गरिमा पूर्ण पद है। अब तक इस पद का सभी विधानसभा अध्यक्षों ने गरिमा पूर्ण पालन किया है। मगर हमें जानकारी मिली है कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिदल पच्छाद उपचुनाव में लगातार राजनीतिक कार्य कर रहे हैं जो कि उनके पद के अनुरूप नहीं है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सराहां में आयोजित पत्रकार वार्ता में डॉक्टर बिदल को चेताया कि वह गुपचुप तरीके से पच्छाद क्षेत्र में कर रहे राजनीतिक
जागरण संवाददाता, नाहन : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा अध्यक्ष का पद संवैधानिक व गरिमा पूर्ण है। अब तक इस पद का सभी विधानसभा अध्यक्षों ने गरिमापूर्ण पालन किया है। मगर जानकारी मिल रही है कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल पच्छाद उपचुनाव में लगातार राजनीतिक कार्य कर रहे हैं, जो कि उनके पद के अनुरूप नहीं है।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सराहां में पत्रकारों से बातचीत में डॉ. बिंदल को चेताया कि वह गुपचुप तरीके से पच्छाद क्षेत्र में कर रहे राजनीतिक प्रचार को बंद करें। यदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उनका आमना-सामना हुआ तो बड़ा गतिरोध पैदा हो सकता है।
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। इन्वेस्टर्स मीट के बहाने प्रदेश को बेचने की तैयारी की जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में प्रदेश सरकार प्रतिमाह एक हजार करोड़ रुपये का लोन ले रही है। प्रदेश पर 60 हजार करोड़ का कर्ज पहुंच चुका है। जबकि चुनाव से पहले डबल इंजन की सरकार चलाने के दावे फेल हो चुके हैं।
अग्निहोत्री ने कहा कि अब पच्छाद में भाजपा के दो-दो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं जिससे कांग्रेस की राह आसान हो गई है। पच्छाद से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सात बार के विधायक रहे जीआर मुसाफिर कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। पच्छाद का विकास गंगूराम मुसाफिर ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से आशीर्वाद से करवाया है।
इस अवसर पर रामपुर के विधायक नंदलाल, रोहडू के विधायक मोहनलाल, श्रीरेणुकाजी के विधायक विनय कुमार, जिला परिषद सिरमौर के चेयरमैन दिलीप चौहान व सोशल मीडिया प्रभारी मोनी ठाकुर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।