Move to Jagran APP

कर्मियों पर दबाव बना रातोंरात काम करवा रहे महेंद्र सिंह : हर्षवर्धन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व उनके मंत्री पच्छाद उपचुनाव में भाजपा की हार को देखते हुये आर्दश आचार सहिता का जमकर उल्लंघन कर रहे है। साथ ही चुनाव आयोग के आदेशो की धजियां उड़ाई जा रही है। बुधवार को राजगढ़ कांग्रेस कार्यलय में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक हर्षवर्धन चौहन ने पत्रकारवार्ता में आरोप लगाये कि सिचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर मेहन्द्र सिंह राजगढ़ के सरकारी कर्मचारियों पर दबाव बनाकर रातोंरात काम करवा रहे है। ठाकुर महेंद्र सिंह ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के भोले भाले लोगों को अपनी चुपडी बातो में फसा कर झूटे आश्वासन देने में लगे हुए है। भाजपा अपने प्रत्याशी की हार से परेशान होकर पूरा मंत्रीमंडल व विधयाक पच्छाद में लगा दिए है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 05:08 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 06:17 AM (IST)
कर्मियों पर दबाव बना रातोंरात काम करवा रहे महेंद्र सिंह : हर्षवर्धन

संवाद सूत्र, राजगढ़ : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व उनके मंत्री पच्छाद उपचुनाव में भाजपा की हार को देखते हुए आर्दश आचार संहिता का जमकर उल्लंघन कर रहे हैं। साथ ही चुनाव आयोग के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बुधवार को राजगढ़ कांग्रेस कार्यलय में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक हर्षवर्धन चौहान ने पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाए कि सिचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह राजगढ़ के सरकारी कर्मचारियों पर दबाव बनाकर रातोंरात काम करवा रहे हैं। ठाकुर महेंद्र सिह पच्छाद के भोले-भाले लोगों को अपनी चुपड़ी बातों में फंसा कर झूठे आश्वासन देने में लगे हैं। भाजपा ने अपने प्रत्याशी की हार से परेशान होकर पूरा मंत्रीमंडल व विधायक पच्छाद में लगा दिए हैं। इससे साफ है कि भाजपा में विधायक रहे सुरेश कश्यप, जोकि अब सांसद बन चुके हैं उनके काम से पच्छाद वासी संतुष्ट नहीं हैं।

loksabha election banner

पच्छाद में आजतक जितना विकास हुआ है। वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी व जीआर मुसाफिर ने किया है। इस दौरान धर्मपुर क्षेत्र से आये चंद्रशेखर ठाकुर भी सिचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर पर जमकर बरसे। इस अवसर पर चेतराम ठाकुर, राजीव कीमटा, नवीन तंवर, संजीव शर्मा निट्टू, दिनेश आर्य सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.