Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का दावा मात्र नौटंकी : सोलंकी

नाहन : हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की बात करने वाली भाजपा नौंटकी कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 05:11 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 05:11 PM (IST)
भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का दावा मात्र नौटंकी : सोलंकी
भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा का दावा मात्र नौटंकी : सोलंकी

जागरण संवाददाता, नाहन : हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस की बात करने वाली भाजपा महज दिखावे व नौटंकी तक सीमित होकर रह गई है। नाहन के विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. बिंदल के खिलाफ केस वापस लेने के लिए प्रदेश भाजपा सरकार की कोर्ट में अर्जी को लेकर काग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

loksabha election banner

डॉ. बिंदल को राहत देने की कोर्ट में अर्जी पर सवाल खडे़ करते हुए काग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सोलंकी ने प्रेस बयान में कहा कि बिंदल पर सोलन में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। उनके खिलाफ दर्ज मामले में सोलन नगर परिषद अध्यक्ष पद पर रहते हुए भारी अनियमितताएं बरती थी और पूर्व काग्रेस ने इनके भ्रष्ट्राचार के खिलाफ जाच करवाई थी। इसमें बिंदल व उनके साथ 27 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में 2012 में आरोप भी तय हो गए थे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भ्रष्टाचार में संलिप्त व्यक्ति को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। मगर काग्रेस पार्टी इसे सहन नहीं करेगी। इसके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।

अजय सोलंकी ने कहा कि बिंदल का भ्रष्टाचार से पुराना नाता रहा है। आरोप लगाया कि वर्ष 2011-12 के श्रीरेणुकाजी उपचुनाव के दौरान भी जब बिंदल ने जब सिरमौर का रुख किया तो जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी में प्रस्तावित बाध के डूबे क्षेत्र में गरीब किसानों को ठग कर सस्ते दाम पर जमीने खरीदी और इस दौरान उन्होंने मंत्री पद का भी दुरुपयोग किया। सरकार को जहा बिंदल के खिलाफ जाच करवानी चाहिए, इसके विपरीत सरकार कोर्ट में उनका नाम वापस लेने की अर्जी दी रही हैं, जो कि सरासर गलत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.