Move to Jagran APP

दो साल पहले पीढ़ी परिवर्तन के साथ प्रदेश सरकार की कार्यशैली भी बदली

केंद्र में भाजपा प्रदेश में भाजपा और पच्छाद से सांसद भी भाजपा का और विधायक भी भाजपा का ही होगा। यह उदगार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को राजगढ़ में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होने कहा कि पच्छाद से लगभग 35 वर्षो के अंतराल के उपरांत इस बार गिरिपार क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को मौका मिला है और सबसे अहम बात यह है पहली बार पच्छाद से किसी महिला को आगे आना का अवसर मिला है

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 07:42 PM (IST)Updated: Fri, 18 Oct 2019 06:34 AM (IST)
दो साल पहले पीढ़ी परिवर्तन के साथ प्रदेश सरकार की कार्यशैली भी बदली
दो साल पहले पीढ़ी परिवर्तन के साथ प्रदेश सरकार की कार्यशैली भी बदली

संवाद सूत्र, राजगढ़ : प्रदेश में दो वर्ष पहले सत्ता परिवर्तन ही नहीं हुआ बल्कि पीढ़ी परिवर्तन भी हुआ था। साथ ही सरकार की कार्यशैली भी बदली है। इससे पहले मंत्रियों पर मुकदमें दर्ज होते थे, मगर हमने विकास योजनाएं शुरू कर सरकार कार्यशैली में क्रांतिकारी परिवर्तन लाया है।

loksabha election banner

ये शब्द मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को राजगढ़ में चुनावी रैली में कही। उन्होंने कहा कि पच्छाद से 35 साल के उपरांत इस बार गिरिपार क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को मौका मिला है। पहली बार पच्छाद से किसी महिला को आगे आना का अवसर मिला है, जोकि महिला सशक्तीकरण की दिशा में बहुत बड़ा कदम है। उन्होंने पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी गंगूराम मुसाफिर पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पच्छाद की जनता ने सात बार विधानसभा में पहुंचाया। इसके बावजूद पच्छाद में सड़कों व पीने के पानी की समस्या है। लोगों को उनसे इस पर सवाल करना चाहिए। पच्छाद का पिछड़ापन देख प्रदेश में सबसे ज्यादा घोषणाएं पच्छाद क्षेत्र में की गई है, ताकि यह क्षेत्र भी विकास के क्षेत्र में आगे आ सके।

उपचुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है। पहले भी दोनों सीटें भाजपा की थीं और अब भी रहेंगी। यहां से सांसद व विधायक दोनों अपने ही होंगे। प्रदेश में जनमंच कार्यक्रम के माध्यम से अब तक करीब 40 हजार जनसमस्याओं का निपटारा लोगों के घरद्वार पर सुनिश्चित किया गया है। लोगों की समस्याओं के निदान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आरंभ की गई है, जिसके टोल फ्री नंबर 1100 के माध्यम से हजारों शिकायतें प्राप्त हो रही है जिनका समयबद्ध निपटारा होने के साथ-साथ संबधित व्यक्ति को इसके बारे में जानकारी भी दी जा रही है।

इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, सांसद सुरेश कश्यप, भाजपा प्रत्याशी रीना कश्यप व पच्छाद भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की।

इस मौके पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, प्रदेश भाजपा महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, डेजी ठाकुर, महेन्द्र नाथ सोफत व गोविंद शर्मा भी उपस्थित थे। इससे पहले राजगढ़ शहर में खुली जीप में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में रोड शो का आयोजन किया गया। गिरिपार के एसटी के मसले को फिर केंद्र से उठाएंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय क्षेत्र घोषित करने के लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। फिर केंद्र सरकार के साथ मामला प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा ताकि गिरिपार क्षेत्र के लोगों को सीमा पर लगते उत्तराखंड के जोनसार बाबर की तर्ज पर जनजातीय क्षेत्र का दर्जा मिल सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.