विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cloudburst in Himachal: सिरमौर में बादल फटने से तबाही, एक घर के पांच सदस्य लापता ; 100 लोगों को किया रेस्क्यू

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Thu, 10 Aug 2023 08:41 AM (IST)

Cloudburst in Himachal सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के सिरमौरी ताल के नजदीक मालगी में बादल फटने से भारी तबाही ...और पढ़ें

Cloudburst in Sirmaur: सिरमौर में बादल फटने से तबाही, एक घर के पांच सदस्य लापता
Cloudburst in Sirmaur: सिरमौर में बादल फटने से तबाही, एक घर के पांच सदस्य लापता

सिरमौर, जागरण संवाददाता। Cloudburst in Sirmaur: हिमाचल प्रदेश में बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में बादल फटने की खबर सामने आई है। वहीं, सिरमौर में भी बादल फट गया है। सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के सिरमौरी ताल के नजदीक मालगी में बादल फटने से भारी तबाही हुई है।

एक घर के पांच सदस्य लापता

सिरमौरी ताल गांव के तीन घर बादल फटने से आई बाढ़ व मलबे के पानी में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। दो घर के लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि एक घर के 5 सदस्य अभी भी लापता है। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने पूरी रात मुश्किलों के बावजूद राहत व बचाव कार्य किया। जिसके फलस्वरूप मुगलवाला करतारपुर पंचायत के सिरमौरी ताल गांव में 100 से अधिक सदस्यों को उनके घरों में मलबे के बीच से निकालकर रेस्क्यू किया गया।

बादल फटने से सड़क अवरुद्ध

एक घर का मौके पर कोई अता पता नही है। भारी-भरकम कई टन की चट्टानें और मलबे तले घर का कोई नामोनिशान नही रहा है। उक्त घर के सदस्यों का भी फिलहाल कोई पता नही चल पाया है। आपदा कितनी अधिक है, इस बात का अंदाजा यहां से ही लग जाता है कि राजबन बाबा पत्थर नाथ मंदिर से लेकर सिरमौर गांव तक की तीन-चार किलोमीटर सड़क को बहाल करने में ही एलएनटी मशीनों को पूरी रात मशक्कत करनी पड़ी।

100 से अधिक लोगों को किया गया रेस्क्यू

सड़क पर बडे़-बडे़ पत्थर, पेड़ और कीचड़ इतना भर गया था कि उसे साफ करना मुश्किल हो रहा था। बावजूद इसके एनएच पर कार्य कर रही कंपनी की मशीनों के चालकों ने बड़ा दिल दिखाते हुए रात भर सड़क बहाली का कार्य किया। उधर पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पूरी रात भर चले राहत व बचाव कार्य में 100 से अधिक लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। एक घर के 5 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए अब दोबारा से रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है।