गृहरक्षकों ने शिरगुल मंदिर परिसर में की साफ-सफाई
राजगढ़ में होमगार्ड कंपनी द्वारा दो दिवसीय सफाई अभियान छेड़ा गया। होमगा
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 05:25 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 05:25 PM (IST)
संवाद सूत्र, राजगढ़ : राजगढ़ में होमगार्ड कंपनी द्वारा दो दिवसीय सफाई अभियान छेड़ा गया। होमगार्ड कंपनी के सीओ वेद प्रकाश ने बताया कि सोमवार को राजगढ़ होमगार्ड कंपनी द्वारा क्षेत्र के आराध्य देव शिरगुल देवता मंदिर परिसर में सफाई की गई। इस दौरान मंदिर परिसर के किनारे अव्यवस्थित रूप से पड़ी ईट, बजरी और पत्थर को उठाकर किनारे रखा गया। कंपनी के 20 जवानों ने सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस मौके पर योगेश शर्मा, वीरेंद्र, राकेश, राजेंद्र, अरुण, संदेश, संजीव, जयप्रकाश, रामू व रमेश सहित अन्य जवान भी उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें