विद्यार्थियों ने उखाड़े भांग के पौधे
डीएवी सेंटेनरी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल में भांग उखाड़ो अभियान
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 09:56 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 09:56 PM (IST)
संवाद सूत्र, राजगढ़ : डीएवी सेंटेनरी महात्मा आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल में भांग उखाड़ो अभियान चलाया। इससे पहले प्रधानाचार्य रीना मल्होत्रा ने सभा में उपस्थित सभी बच्चो को नशा न करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा की नशा चाहे चरस, शराब, बीड़ी, सिगरेट या गुटखा-तंबाकू का हो, जीवन को पूरी तरह से बर्बाद कर देता है। किसी भी तरह का नशा नहीं करना चाहिए बल्कि अपने परिवार, आस-पड़ोस में लोगों को जागरूक करना चाहिए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें