कार चोरी मामले में चौथा आपोपित कांगड़ा से गिरफ्तार
पांवटा साहिब में जून माह में हुई एक कार चोरी के मामले में पुलिस की टीम ने एक और आरोपी विजय कुमार को कांगड़ा से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार 26 जून को कुछ बदमाश भाजपा के नेता अरविद गुप्ता की वैगनआर कार एचपी 17 ए 5943 उनके घर के बहार से उड़ा ले गए थे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में तुरंत ही जांच शुरू कर तीन आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया व 15 दिन बाद
जागरण संवाददाता, नाहन : पांवटा साहिब में जून में हुई कार चोरी मामले में पुलिस ने चौथे आरोपित विजय कुमार को कांगड़ा से गिरफ्तार किया। इस साल 26 जून को कुछ लोगों ने भाजपा नेता अरविद गुप्ता की कार (एचपी 17 ए 5943) को उनके घर के बहार से चुरा लिय था। पुलिस ने तीन आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया था व 15 दिन बाद शिमला में कार भी बरामद कर ली थी। इस मामले में पुलिस एक और आरोपित की तलाश कर रही थी। आइओ अरुण शर्मा, आरक्षी जसवीर, आरक्षी हितेंद्र व साइबर सैल से अनिल ने लोकेशन के आधार पर चौथे आरोपित विजय कुमार निवासी गांव रक्कड़ जिला कांगड़ा से गिरफ्तार किया। डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने बताया कि विजय को अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।