विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर सिरमौर के नाहन में लगी भीषण आग, गौशाला में कई पशुओं की जलने से मौत

Published: Sun, 08 Nov 2026 04:00 PM (IST)

सिरमौर के चनालग गांव में छोटी दीपावली पर एक गौशाला में भीषण आग लग गई, जिसमें 4 बकरे, 6 बकरियां और एक बछड़ी की जलकर मौत हो गई।

दीपावली पर सिरमौर के नाहन में लगी भीषण आग। फोटो जागरण

दीपावली पर सिरमौर के नाहन में लगी भीषण आग। फोटो जागरण

HighLights

  1. सिरमौर के चनालग गांव में गौशाला में लगी भीषण आग।

  2. आग में 4 बकरे, 6 बकरियां और एक बछड़ी की मौत।

  3. किसान राजेंद्र सिंह को लाखों का नुकसान, राहत राशि की मांग।

जागरण संवाददाता, नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव में छोटी दीपावली को गौशाला में अचानक आग लगने से 4 बड़े बकरे, 6 बकरियां तथा एक बछड़ी की आग में जलने से मौत हो गई है। इसके साथ ही गौशाला के एक हिस्से में घास के करीब 500 पूले भी काट कर रखे गए थे, जो पूरी तरह से जल गए हैं।

चनालग निवासी किसान राजेंद्र सिंह का परिवार छोटी दीवाली पर खेत में काम करने गया हुआ था। दोपहर को अचानक गौशाला के समीप भारी आग लगी हुई देखा, तो सदस्य गौशाला की तरफ दौड़े। जब तक गौशाला के पास पहुंच कर आग बुझाई, तो तब तक 4 बड़े बकरे, 6 बकरियां, एक बछड़ी तथा 500 घास के पूले जलकर पूरी तरह राख हो चुके थे।

गौशाला में लगी अचानक आग

पीड़ित किसान राजेंद्र सिंह ने हादसे की जानकारी लाना बाका पंचायत प्रधान, उपप्रधान तथा वार्ड मेंबर को दी। इसके बाद वार्ड मेंबर, प्रधान व उपप्रधान ने मौके का दौरा किया। साथ ही पशुपालन विभाग तथा ग्राम विकास अधिकारी (पटवारी) ने भी मौके का दौरा किया।

लाना बाका पंचायत के उपप्रधान रणवीर सिंह ने बताया कि गौशाला में अचानक लगी आग से पीड़ित राजेंद्र सिंह को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जिसमें आग की चपेट में आने से बकरे, बकरियां व एक बछड़ी की मौत हो गई। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित किसान परिवार को आपदा प्रबंधन के तहत राहत राशि जारी करने की मांग की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।