सिरमौर के नाहन में टॉयलेट में घुसा 10 फुट का किंग कोबरा, परिवार में फैली दहशत; 'स्नेक मैन' ने किया रेस्क्यू
पांवटा साहिब के जामनीवाला में एक घर के टॉयलेट में 10 फुट लंबा किंग कोबरा घुसने से दहशत फैल गई, ...और पढ़ें
-1791137534443_m.webp)
टॉयलेट में घुसा 10 फुट का किंग कोबरा। फोटो जागरण
HighLights
पांवटा साहिब के जामनीवाला में 10 फुट का किंग कोबरा मिला।
'स्नेक मैन' भूपेंद्र सिंह ने सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा।
सिरमौर में किंग कोबरा की मौजूदगी की यह नई घटना है।
जागरण संवाददाता, नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के जामनीवाला के एक घर के टॉयलेट में 10 फीट लंबा किंग कोबरा घुसने से परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। घर के टॉयलेट में करीब 10 फुट लंबे कोबरा को देखकर आसपास के लोग भी सहम गए।
पांवटा साहिब में स्नेक मैन के नाम से मशहूर भूपेंद्र सिंह को बुलाया गया। जिन्होंने कड़ी में मशक्कत के बाद किंग कोबरा को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। पांवटा साहिब के भूपेंद्र सिंह अब तक सैकड़ों छोटे बड़े सांप पकड़ चुके हैं। पांवटा साहिब क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर किंग कोबरा की साइटिंग के मामले सामने आते रहे हैं।
किंग कोबरा के रूप में हुई पहचान
जिला सिरमौर में किंग कोबरा की मौजूदगी एक बार फिर दर्ज हुई है। जून 2021 में कोलर पंचायत के फांदी गांव की शिवालिक पहाड़ियों में पहली बार किंग कोबरा की मौजूदगी सामने आई थी। इस क्षेत्र में करीब 12 से 15 फुट लंबे किंग कोबरा को देखा गया था।
वन्यजीव विभाग ने तस्वीरों की जांच के बाद सांप की पहचान किंग कोबरा के रूप में की थी। उस समय इसे हिमाचल में किंग कोबरा की पहली मौजूदगी बताया गया था। किंग कोबरा की मौजूदगी को लेकर कोटड़ी व्यास पंचायत का ब्यास गांव भी चर्चा में रहा।
सांप दिखने पर रेस्क्यू टीम को सूचित करें
मार्च 2025 में यहां करीब 10 फुट लंबे किंग कोबरा को लगातार 3 बार देखे जाने की जानकारी सामने आई थी। उधर भूपेंद्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि घर या आसपास किंग कोबरा अथवा कोई अन्य सांप दिखाई देने पर उससे दूरी बनाए रखें।
उसे पकड़ने या मारने का प्रयास करने के बजाय तत्काल वन विभाग अथवा प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें। सांपों को मारना पर्यावरण के लिए नुक्सानदायक है। किंग कोबरा प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
