सराहां अस्पताल में मरीजों से दुर्व्यवहार पर सीएमओ सख्त
जागरण संवाददाता, नाहन : सराहा सिविल अस्पताल में अव्यवस्था पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। सीएमओ ड
जागरण संवाददाता, नाहन : सराहा सिविल अस्पताल में अव्यवस्था पर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने शनिवार को सराहा अस्पताल का दौरा किया। सीएमओ सुबह सवा नौ बजे अस्पताल पहुचे। हालांकि अस्पताल स्टाफ को सीएमओ के आने की पहले ही भनक लग चुकी थी। सीएमओ ने सबसे पहले अस्पताल का निरीक्षण किया। उसके बाद डॉक्टरों की क्लास ली, जिसमें बाद में पूरे स्टाफ को भी शामिल किया गया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि वह मरीजों के साथ सभ्य तरीके से पेश आए। उन्होंने कहा कि कोई भी मरीज अस्पताल में अपनी खुशी से नहीं आता। भविष्य में मरीजों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह भी निर्देश दिए कि कोई भी चिकित्सक अस्पताल से बाहर की दवा नहीं लिखेगा। अस्पताल में 56 तरह की जरूरी दवाओं समेत अन्य सामान उपलब्ध है। सीएमओ ने विशेष रूप से डॉक्टरों को कहा कि वे अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज के साथ अच्छा व्यवहार करें। कहा कि अस्पताल में कार्यरत सभी कर्मचारी एक टीम के रूप मे कार्य करें।
गौर हो कि सराहा सिविल अस्पताल में मरीजों से दुर्व्यवहार से आहत स्थानीय लोगों ने सराहा सिविल अस्पताल की मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से शिकायत की है। सराहा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा बारे में सीएमओ ने बताया कि जब तक यहा स्टाफ सृजित नहीं होगा, तब मशीन लगवाने का कोई लाभ नहीं है। महिला डाक्टरों द्वारा मरीजों के साथ दुर्व्यवहार की घटना को उन्होंने खेद का विषय बताते हुए कहा कि अभी इस पर जाच खत्म नहीं हुई है। वह इसकी जाच कर रहे हैं।