यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
परिचालक ने नहीं दी स्मार्ट कार्ड पर छूट
जागरण संवाददाता, नाहन : हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से स्मार्ट कार्ड के माध्यम से टिकट पर दी जा रही

जागरण संवाददाता, नाहन : हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से स्मार्ट कार्ड के माध्यम से टिकट पर दी जा रही बीस प्रतिशत छूट का लाभ यात्रियों को नहीं मिल रहा है। स्मार्ट कार्ड धारकों को इस लाभ के लिए परिचालक की मनमर्जी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ऐसे में स्मार्ट कार्ड धारकों में खासी नाराजगी है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार देर शाम को पेश आया, जब नाहन के वरिष्ठ नागरिक सुभाष भटनागर ने पांवटा से नाहन के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पकड़ी। इस दौरान उनके पास स्मार्ट कार्ड भी था, जिस पर साफ-साफ शब्दों में टिकट किराये में बीस प्रतिशत छूट दर्शाई हुई थी। वरिष्ठ नागरिक ने टिकट काटने आए परिचालक को इस बारे बताया भी, लेकिन परिचालक ने बीस प्रतिशत की छूट न देकर मात्र दस प्रतिशत की छूट किराये में दी।
वरिष्ठ नागरिक सुभाष भटनागर ने कहा जब उन्होंने इस पर आपत्ति जाहिर की तो परिचालक का कहना था कि मशीन में पहले से ही यह राशि फीड है। इसलिए वह कुछ नहीं कर सकते। वरिष्ठ नागरिक ने इसकी लिखित शिकायत बुधवार सुबह क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव विष्ट से की। इस पर उन्होंने अधिकारी को अवगत करवाया कि वह मंगलवार शाम 5.10 बजे चौहान-नाहन वाया शिलाई बस में सफर किया था। जहा परिचालक ने उन्हे स्मार्ट कार्ड पर मिलने वाली बीस प्रतिशत छूट का किराये में लाभ नहीं दिया। शिकायतकर्ता ने लिखित शिकायत के साथ बस टिकट व स्मार्ट कार्ड की छाया प्रति भी संलगन् की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों को यह सुविधा प्रदान की है, जिसका लाभ परिचालकों की मनमानी से उन्हे नहीं मिल रहा है। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव विष्ट ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को स्मार्ट कार्ड पर बीस प्रतिशत की छूट किराये में दी जाती है। परिचालक की इस बारे जवाबदेही तैयार की जाएगी। भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए सख्त निर्देश भी जारी किए जाएंगे।
