शिल्ली-शनाड़ी में जीप पलटी, 11 घायल
जागरण संवाददाता, नाहन : नाहन-शिमला नेशनल हाईवे 907ए पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक ज
जागरण संवाददाता, नाहन : नाहन-शिमला नेशनल हाईवे 907ए पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक जीप शिल्ली-शनाड़ी में सड़क पर पलट गई। हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार यह जीप श्रीरेणुकाजी से सराहा की ओर जा रही थी। विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान टायर पत्थर से टकराने से जीप पलट गई। हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों को नाहन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। टेपरेरी नंबर जीप एचपी 52टी-4006 को सराहा पंचायत के आजी सीवत का रहने वाला चालक नरेश कुमार चला रहा था, हादसे में उसे भी चोटें आई हैं। मौके से घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए कई लोगों ने 108 को फोन किए। मगर नाहन से 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हुई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ही अपने वाहन में घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घायलों में पालक राम, दौलत राम, संजय कुमार, ओमप्रकाश, इंद्र देवी, सपना, हीरा सिंह, रुकमणि, जसवंत सिंह व अमर सिंह शामिल है। नाहन सदर पुलिस थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है। वाहन दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।