Move to Jagran APP

युकां प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने की इस्तीफे की पेशकश

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफ

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 07:41 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 07:41 PM (IST)
युकां प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने की इस्तीफे की पेशकश
युकां प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने की इस्तीफे की पेशकश

जागरण संवाददाता, शिमला : युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने पार्टी हाईकमान को ई-मेल भेजा है। ढाई साल पहले पार्टी हाईकमान ने उन्हें युकां अध्यक्ष की कमान सौंपी थी। ई-मेल में उन्होंने कहा है कि संगठन में अब नए लोगों की जरूरत है। नए लोगों के आने से संगठन को नई सोच और नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए वह अपने विधानसभा क्षेत्र पांवटा साहिब को ज्यादा समय देना चाहते हैं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि इस पद को छोड़ने के लिए उनका दिल तो नहीं कर रहा है, लेकिन संगठन की बेहतरी और आगे बढ़ने के लिए इस तरह के निर्णय लेना समय की जरूरत होती है। उन्होंने युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी जगदेव गागा व अमरप्रीत लाली, दमन बाजवा को यह ई-मेल भेजा है।

वहीं, युवा कांग्रेस अध्यक्ष के इस्तीफे की पेशकश के बाद दूसरा धड़ा सक्रिय हो गया है। मंडी संसदीय क्षेत्र से युवा कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष हो सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.