विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल में नहीं बनेगा राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी? प्रतिभा सिंह के फोन के बाद युद्धवीर बैंस के तेवर नरम; रखी 4 मांग

Published: Wed, 07 Oct 2026 07:48 PM (IST)

युद्धवीर बैंस ने कहा है कि यदि कांग्रेस आलाकमान उनकी चार प्रमुख मांगें स्वीकार करता है, तो राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी के गठन की प्रक्रिया रोकी जा सकती है।

युद्धवीर बैंस की चार मांगें, कांग्रेस आलाकमान माने तो रुक सकता है नई पार्टी का गठन।

HighLights

  1. कांग्रेस आलाकमान से युद्धवीर बैंस ने रखीं चार मांगें

  2. कार्यकर्ताओं को सम्मान और वीरभद्र सिंह को उचित स्थान मिले

  3. मुख्यमंत्री पर लगे भ्रष्टाचार आरोपों की उच्चस्तरीय जांच हो

राज्य ब्यूरो, शिमला। राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी के गठन को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच युद्धवीर बैंस ने कहा है कि कांग्रेस आलाकमान यदि उनकी चार प्रमुख मांगें स्वीकार करता है तो नई पार्टी के गठन की प्रक्रिया रोकी जा सकती है।

उनका दावा है कि दो दिन पहले माता प्रतिभा सिंह ने फोन पर उनसे संपर्क किया था और पार्टी में बिखराव रोकने तथा नई पार्टी के गठन को टालने को लेकर बातचीत की थी।

कांग्रेस आलाकमान के सामने रखी ये चार मांगे

उन्होंने बताया कि प्रतिभा सिंह के साथ विस्तार से चर्चा कर मांगों से अवगत कराया गया है। इनमें वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए काम करने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं को सरकार और संगठन में सम्मान व उचित स्थान देना, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पर्याप्त सम्मान देना और वर्तमान मुख्यमंत्री व उनके करीबियों पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए सरकारी स्तर पर उच्चस्तरीय समिति गठित करना शामिल है।

चौथी मांग संगठन से जुड़ी है, जिसके तहत संबंधित पक्ष ने अपनी मांगों पर आलाकमान से स्पष्ट निर्णय की अपेक्षा जताई है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस आलाकमान मांगें स्वीकार नहीं करता है तो भारत निर्वाचन आयोग के पास नई पार्टी के पंजीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- HRTC में 1500 ई-बसों के साथ 100 ग्रीन हाइड्रोजन बसें होंगी शामिल, CM की अध्यक्षता में निर्णय; चालान 2 पे की शुरुआत