Move to Jagran APP

देश की सुरक्षा, मजबूत नेतृत्व के लिए वोट डालेगा युवा : जयराम

सुरेश भारद्वाज ने कहा हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Mar 2019 08:30 PM (IST)Updated: Sun, 24 Mar 2019 08:30 PM (IST)
देश की सुरक्षा, मजबूत नेतृत्व के लिए वोट डालेगा युवा : जयराम
देश की सुरक्षा, मजबूत नेतृत्व के लिए वोट डालेगा युवा : जयराम

जागरण संवाददाता, शिमला : हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है। एक सर्वे में यह स्पष्ट हो गया है कि देश में हिमाचल प्रदेश दूसरे नंबर पर है, जिसके मतदाता मुख्यमंत्री और सरकार से सबसे ज्यादा संतुष्ट हैं। इसकी वजह यह है कि प्रदेश सरकार ने जनता के लिए धरातल पर काम किया है। यह बात शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने रविवार को भाजयुमो शिमला मंडल के खलीनी में हुए युवा सम्मेलन में कही।

loksabha election banner

सम्मेलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव देश का सबसे बड़ा त्योहार है। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद सबसे प्रथम कार्यक्रम शिमला में हो रहा है और अच्छी बात यह कि कार्यक्रम युवा शक्ति का है, जिसका जोश इन चुनाव में अहम होगा। देश के युवाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक यूथ आइकॉन हैं। हमारे प्रधानमंत्री रात-दिन देश हित में काम कर देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा रहे हैं। कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं से देश को बचाने के लिए प्रधानमंत्री ने चौकीदार की भूमिका निभाई। देश की समस्त जनता को उनकी भूमिका इतनी पसंद आई कि आज सब बढ़चढ़ कर अपने आपको चौकीदार कहने में गर्व महसूस कर रहे हैं।

जयराम ने कहा कि युवा शक्ति में वोट डालने का जोश है। उसका मन है कि इन बार वह अपना वोट देश के लिए डालेगा, देश की सुरक्षा के लिए डालेगा, देश में मजबूत नेतृत्व के लिए डालेगा। विपक्षी पार्टी के समस्त नेता केवल अपने बारे में ही सोचते हैं, पर भाजपा, इसके नेता व प्रधानमंत्री केवल देश के बारे में ही चिता करते हैं। देश की युवा शक्ति ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनने का मूड बना लिया है। हिमाचल में भी भाजपा चारों सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री एवं लोकसभा चुनाव प्रबंधन के अध्यक्ष चंद्रमोहन ठाकुर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त, कोषाध्यक्ष कपिल सूद, महापौर नगर निगम कुसुम सदरेट, उपमहापौर राकेश शर्मा, मंडल भाजपा के अध्यक्ष प्रदीप कश्यप, शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजयुमो प्रभारी विषय ठाकुर, मंडल शिमला अध्यक्ष परीक्षित शर्मा, गौरव कश्यप, जिला अध्यक्ष पारुल शर्मा, शीतल व्यास, अशोक ठाकुर, कृष्ण वर्मा, राकेश शर्मा भी उपस्थिति रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.