शिमला में लंगूर के धक्के से कार के नीचे आई महिला, बाल-बाल बची; CCTV में खतरनाक VIDEO कैद
शिमला के बालूगंज चौक पर एक महिला लंगूर के धक्के से चलती कार की चपेट में आने से बाल-बाल बची। ...और पढ़ें
HighLights
शिमला में लंगूर ने महिला को धक्का दिया, बड़ा हादसा टला।
घटना डैशकैम में कैद, बंदरों के आतंक पर चिंता बढ़ी।
वन्य प्राणी विभाग से समस्या समाधान की मांग, लोग परेशान।
जागरण संवाददाता, शिमला। राजधानी शिमला के बालूगंज चौक पर शुक्रवार सुबह एक लंगूर के धक्के से महिला चलती कार के नीचे आने से बाल-बाल बच गई। पूरी घटना पीछे से आ रही एक कार के डैशकैम में कैद हो गई है। वीडियो सामने आने के बाद शहर में बंदरों और लंगूरों के बढ़ते आतंक को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार, महिला बालूगंज चौक से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक एक लंगूर ने उसे धक्का दे दिया। धक्का लगने से महिला सड़क पर गिरते-गिरते बची और पास से गुजर रही कार की चपेट में आने से बच गई। घटना के समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही जारी थी। यदि महिला कार के नीचे आ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
नियमित कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के विभिन्न हिस्सों में बंदरों और लंगूरों की संख्या बढ़ने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बालूगंज, टूटू समेत उपनगरों में भी इनका आतंक बढ़ रहा है। लोगों ने वन्य प्राणी विभाग से समस्या के समाधान के लिए ठोस योजना तैयार करने और नियमित कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
इससे पहले भी मालरोड, लक्कड़ बाजार और रिज मैदान सहित कई स्थानों पर बंदरों और लंगूरों द्वारा लोगों को धक्का देने और डराने की घटनाएं सामने आती रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द राहत दिलाने की मांग की है।
कल एक बंदर ने नोट बरसाए थे...आज यह वीडियो है जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला को लंगूर ने धक्का दिया...वह कार के नीचे आने से बाल बाल बची...। वीडियो सौजन्य : इंटरनेट मीडिया #Monkeymenace #Shimla #HimachalPradesh https://t.co/thymwiXtqm
— Navneet Sharma- नवनीत शर्मा (@nsharmajagran) November 13, 2026
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।