शिकायतों के निपटारे के लिए वाट्सएप नंबर जारी
लॉकडाउन के दौरान लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए नगर निगम शिमला ने व्हटसएप नंबर जारी किया है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या नगर निगम को भेज सकता है। नगर निगम शिमला ने दावा किया है कि लोगों की शिकायतों का निवारण 24 घंटें के अंदर किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, शिमला : लॉकडाउन के दौरान लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए नगर निगम शिमला ने वाट्सएप नंबर जारी किया है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति समस्या नगर निगम को भेज सकता है। नगर निगम शिमला ने दावा किया है कि लोगों की शिकायतों को 24 घंटे में निपटाया जाएगा। मोबाइल फोन नंबर 78765-78935 पर कोई भी व्यक्ति समस्या की फोटो खींच कर भेज सकता है। इसके अलावा अवैध निर्माण और होम क्वारंटाइन का उल्लंघन करने वालों की शिकायत भी इन नंबरों पर की जा सकती है। निगम के अधिकारी स्वयं इस नंबर को हैंडल करेंगे और शिकायत को फील्ड में तैनात अधिकारियों को भेजेंगे। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि 24 घंटे के अंदर समस्या का समाधान हो सके। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अजीत भारद्वाज ने कहा कि नगर निगम लॉकडाउन के दौरान लोगों को किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए तत्पर है। लोगों की हर समस्या का समाधान नगर निगम कर रहा है। आम आदमी भी कार्यालय आए बिना अपनी शिकायत कर सके इसके लिए वाट्सएप नंबर जारी किया गया है।