यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Weather Today: 25 जनवरी से मौसम बदलेगा करवट, पहाड़ों पर बर्फबारी तो निचले इलाकों में बारिश होने की संभावना; अलर्ट जारी
सोमवार को शीतलहर व धुंध के कारण ऊना शिमला ही नहीं किन्नौर व लाहुल स्पीति के दूरदराज के सबसे ठंडे ...और पढ़ें

HighLights
- अधिकतम तापमान सीजन का सबसे कम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज
- देरी से दिल्ली व अन्य राज्यों में पहुंच रही बसें
राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather: धुंध व शीतलहर के कारण प्रदेश ठंड की चपेट में है। हालांकि सोमवार को शीतलहर व धुंध के कारण ऊना शिमला ही नहीं किन्नौर व लाहुल स्पीति के दूरदराज के सबसे ठंडे क्षेत्रों से भी अधिक ठंडा दर्ज किया गया।
ऊना के अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान सीजन का सबसे कम नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लाहुल स्पीति का तापमान
लाहुल स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान जमावबिंदु से 10.9 डिग्री नीचे व अधिकतम तापमान ऊना से अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
प्रदेश में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। धुंध के कारण दिल्ली व अन्य राज्यों में हिमाचल पथ परिवहन निगम व अन्य बसें आधे से पौने घंटे देरी से पहुंच रही हैं।
25 से होगा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25 से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। ऐसे में तीन दिन तक प्रदेश के ऊंचे व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में वर्षा होने की संभावना है। विभाग ने मंगलवार को मंडी, कांगड़ा, ऊना व बिलासपुर में घनी धुंध के साथ शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है।
