विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather Today: 380 सड़कें अभी भी बंद, 31 पेयजल योजनाएं प्रभावित; क्या बारिश-बर्फबारी फिर बढ़ाएगी लोगों की परेशानी?

By Yadvinder Sharma Edited By: Shoyeb Ahmed
Published: Wed, 07 Feb 2024 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 07 Feb 2024 07:52 AM (IST)

हिमाचल में अब पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है और ये जानकारी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई हैं। ताजा ...और पढ़ें

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने से आने वाले दिनों मौसम होगा साफ (फाइल फोटो)
प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होने से आने वाले दिनों मौसम होगा साफ (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather: मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अब पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। इसके कारण आगामी पांच दिनों तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है।

हालांकि कई स्थानों पर धुंध के साथ शीतलहर की संभावना है। आगामी दिनों में मौसम के साफ रहने और धूप के खिलने से ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।

380 सड़कें अब भी हैं बंद 

प्रदेश में अभी भी चार एनएच सहित 380 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। जबकि 181 ट्रांसफार्मर खराब हैं जिसके कारण बिजली आपूर्ति ठप है। 31 पेयजल योजनाएं अभी भी प्रभावित हैं। ठंड के तेवर अभी भी कड़े हैं।

प्रदेश में बादलों और धूप के बीच अधिकतम तापमान में दो से आठ डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि कुल्लू के सेओबाग में 8.8, भुतंर में पांच डिग्री की जबकि अन्य स्थानों पर एक से दो डिग्री की वृद्धि हुई है।

ये भी पढ़ें- हिमाचल में बढ़ने लगी पर्यटकों की आमद, मनाली का सोलंगनाला सैलानियों के लिए हुआ बहाल

अधिकतम तापमान में आई गिरावट

कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान में एक से पांच डिग्री की गिरावट भी आई है। समधो में 5.4 डिग्री की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

स्थान- न्यूनतम तापमान, अधिकतम तापमान

शिमला- 0.8, 8.5

सुंदरनगर- 3.6, 15.7

भुंतर- 3.0, 17.5

कल्पा- 5.4, 5.2

धर्मशाला- 3.2, 15.0

ऊना- 3.5, 20.0

नाहन- 6.1, 16.1

सोलन- 1.6, 14.8

ये भी पढ़ें- हिमाचल कांग्रेस ने लगाए आरोप, कहा- महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने में विफल रही केंद्र सरकार