विधायक ने कोरोना वारियर को किया सम्मानित
रोहडू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने सिविल अस्पताल रोहडू में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे योद्धाओं को सम्मानित किया।
संवाद सूत्र, रोहड़ू : स्थानीय विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने सिविल अस्पताल रोहडू में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ, नर्सो, एंबुलेंस स्टाफ, पुलिस के जवानों, सफाई कर्मचारियों व पत्रकारों, सिविल सप्लाई के कर्मचारियों, कैमिस्टों को पुष्प देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक ने सभी लोगों का हौसला बढ़ाया और कहा कि जिस ईमानदारी व निष्ठा से इस जंग में अभी तक काम किया है, इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।
इस मौके पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमार भ्रांटा, महासचिव कांग्रेस मंडल रोहड़ू सोहन लाल चौहान, सुजय अग्रवाल, रंजना रेटका, हैप्पी मेहता, जितेंद्र, रविंद्र ठाकुर, व्यापार मंडल के प्रधान अमित नेपटा, रवि रावत, सुशील चौहान, वीरेंद्र नेगी मौजूद रहे।