Weather: हिमाचल में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय, रोहतांग-शिंकुला और बारालाचा में 4 इंच तक ताजा हिमपात; कई जगहों पर हुई बारिश
हिमाचल प्रदेश में समय से पहले ठंड ने दस्तक दी है, रोहतांग, शिंकुला और बारालाचा में चार इंच ताजा हिमपात ...और पढ़ें
-1791580236814_m.webp)
Weather: रोहतांग-शिंकुला और बारालाचा में 4 इंच तक ताजा हिमपात। फोटो जागरण
HighLights
रोहतांग, शिंकुला, बारालाचा में चार इंच ताजा हिमपात।
हिमाचल में समय से पहले ठंड, तापमान में भारी गिरावट।
केलांग में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में समय से पहले ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रोहतांग दर्रा, शिंकुला और बारालाचा में चार इंच ताजा हिमपात हुआ। जबकि कई स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। राज्य के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
केलांग में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा स्थल रहा। वहीं शिमला, कल्पा और सोलन जैसे शहरों के अधिकतम तापमान में भी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की तीखी गिरावट आई है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, किन्नौर और लाहुल-स्पीति जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि कुछ स्थानों पर णूप के खिलने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऊंचे इलाकों में हिमपात की संभावना जताई गई है।
तापमान में 4.5 डिग्री तक की गिरावट
शुक्रवार शाम के समय शिमला शहर और आसपास के इलाकों में काले बादलों के बीच हल्की वर्षा हुई। जबकि धुंध के कारण दृश्यता कम रही।कांगड़ा, सुंदरनगर, भुंतर और जोत क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा देखा गया। प्रदेश में दिन क तापमान में 4.5 डिग्री तक की गिरावट आई है।
ताबो में 4.5 डिग्री कल्पा में 3.6,केलंग में 3.2, सोलन में 2.6 और शिमला में 2.3 डिग्री की गिरावट आई है। कलंग मे गिरावट के बावजूद अधिकतम तापमान सामन्य से 6.5 डिग्री अधिक रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया।
कहां कितना तापमान
स्थान न्यूनतम अधिकतम
- शिमला 13.0 19.2
- सुन्दरनगर 15.1 29.7
- भुंतर 12.6 28.3
- कल्पा 6.8 16.8
- धर्मशाला 16.9 26.0
- कांगड़ा 15.9 29.5
- ऊना 19.2 31.4
- नाहन 16.4 26.7
- केलंग 3.6 18.5
- सोलन 14.0 26.0
